फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   11 booked in Harsh firing, sent to jail

Jaunpur News: हर्ष फायरिंग में 11 पर मुकदमा, भेजा जेल

Wed, 06 Dec 2023 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
11 booked in Harsh firing, sent to jail
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के अभयचंदपट्टी (अलीगंज) में मंगलवार की रात शादी समारोह में हर्ष फायरिंग हुई। शिकायत पर पुलिस ने रात में ही एक नामजद और 10 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया। अज्ञात आरोपियों की शिनाख्त के बाद सभी 11 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

लाइन बाजार थाना क्षेत्र के अभचंदपट्टी में एक व्यक्ति के यहां मड़ियाहूं से बरात आई थी। शादी समारोह में डीजे की धुन पर कुछ युवा हर्ष फायरिंग कर रहे थे। इस दौरान उधर से गुजर रहे एक व्यक्ति के बगल से गोली निकल गई। उसकी शिकायत पर लाइन बाजार थाने की पुलिस पहुंच गई। मौके से शुभम यादव व कार में बैठे 10 अज्ञात व्यक्तियों पर हत्या के प्रयास, जान से मारने की धमकी आदि में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद अज्ञात की शिनाख्त की गई और सभी 11 का चालान करते हुए जेल भेज दिया गया। सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता ने बताया कि हर्ष फायरिंग के मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए 11 को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed