फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   1085 examiners were absent in the evaluation

Jaunpur News: मूल्यांकन में अनुपस्थित रहे 1085 परीक्षक

Mon, 20 Mar 2023 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
1085 examiners were absent in the evaluation
जौनपुर।यूपी बोर्ड के 10वीं व 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में रविवार को दूसरे दिन भी 1085 परीक्षक अनुपस्थित रहे। दूसरे दिन सभी छह केंद्रों पर 84062 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। शिक्षक संघ का एक गुट मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार कर रहा है। जिसके चलते तमाम शिक्षक तैनाती वाले मूल्यांकन केंद्रों पर अनुपस्थित रहे। डीआईओएस ने सभी केंद्रों पर चल रही उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

रविवार को जीजीआईसी केंद्र पर 15591 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। इस केंद्र पर 185 परीक्षक अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार जनक कुमारी इंटर कालेज केंद्र पर 1720 कापियां जांची गई। 272 शिक्षक मूल्यांकन करने नहीं पहुंचे। नगर पालिका इंटर कालेज केंद्र पर 17716 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इस केंद्र पर 194 परीक्षक अनुपस्थित रहे। टीडी इंटर कालेज केंद्र पर कुल 9107 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ, केंद्र पर 65 परीक्षक अनुपस्थित रहे। मोहम्मद हसन इंटर कालेज केंद्र पर 15133 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ, 188 परीक्षक अनुपस्थित रहे। रजा डीएम इंटर कालेज केंद्र पर 9313 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ, इसे केंद्र पर 181 परीक्षक मूल्यांकन में अनुपस्थित रहे। डीआईओएस धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि दूसरे दिन भी सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके मूल्यांकन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed