फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   लोकसभा चुनाव में 70 लाख खर्च कर सकेंगे उम्मीदवार

लोकसभा चुनाव में 70 लाख खर्च कर सकेंगे उम्मीदवार

Tue, 19 Mar 2019 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में 70 लाख खर्च कर सकेंगे उम्मीदवार

विज्ञापन
जौनपुर। लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार 70 लाख रूपए खर्च कर सकेंगे। आयोग से इसका ब्यौरा आ गया है। निर्वाचन आयोग ने टेंट, पोस्टर और बैनर का अनुमानित रेट भी तय कर दिया है। आयोग के रेट के मुताबिक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक कर वाहन, टेंट, पोस्टर, बैनर, प्रचार, गाड़ी, वाहन किराया सभी का दर तय किया है। उन्होंने कहा है कि निर्धारित रेट के हिसाब से ही प्रत्याशियों के खर्च का हिसाब तैयार किया जाएगा।चुनाव में प्रत्याशी भले न तय हुए हों लेकिन तैयारियां पूरे चरम पर हैं। प्रशासन पूरी तैयारी कर चुनाव का खाका तैयार कर चुका है। प्रत्याशी इस बार 70 लाख रुपए खर्च कर सकेंगे। खर्च के हिसाब को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने टेंट, पोस्टर, बैनर, वाहन किराया, साउंड, फर्नीचर, पंडाल आदि के अनुमानित रेट सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को भेज दिए हैं। कोई भी प्रत्याशी अपने रेट से खर्च का ब्यौरा नहीं दे सकेंगे। निर्वाचन आयोग अपने रेट के हिसाब से प्रत्याशियों के खर्च का हिसाब तैयार करेगा। यह अलग बात है कि जिला निर्वाचन अधिकारी राजनैतिक पार्टियों से अपने द्वारा तय किए गए रेट को बैठक कर फाइनल करेंगे। इसके बाद पार्टियों को रेट की सूची सौंपी जाएगी और उसकी के मुताबिक चुनाव खर्च का ब्यौरा भी तैयार होगा। सूत्रों की माने तो निर्वाचन आयोग जीप, बोलेरो आदि पर प्रतिदिन आठ सौ, स्कार्पियो, इनोवा, सफारी पर 12 सौ रुपये का रेट तय किया है। इसके अलावा डीजल पर 700 रुपए खर्च किए जाएंगे। साउंड पर 500-1200, पंडाल पर 700, कुर्सी पर सात रुपए प्रतिदिन खर्च होंगे। पोस्टर प्रति हजार और फ्लेक्स का रेट भी भेेजा है। इस पर निर्वाचन अधिकारी अपनी मुहर लगाएंगे। इसके बाद सूची राजनैतिक पार्टियों को जारी कर दी जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने बताया कि प्रत्याशियों द्वारा कराए गए प्रोग्राम की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। निर्वाचन आयोग के रेट के हिसाब से प्रत्याशी अपने खर्च का ब्यौरा तैयार करेंगे। इसका अवलोकन निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed