फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   राशन वितरण में धांधली करने की शिकायत

राशन वितरण में धांधली करने की शिकायत

Wed, 13 Mar 2019 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
राशन वितरण में धांधली करने की शिकायत
मछलीशहर। क्षेत्र के खजुरहट गांव के राशन कार्ड धारकों ने मंगलवार को कोटेदार पर राशन वितरण में धांधली करने का आरोप लगाया है। साथ ही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश को ज्ञापन सौंपा है । जिसमें मामले की जांच कराकर संबंधित के विरुद्घ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने आपूर्ति निरीक्षक को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। राशन कार्ड धारकों ने बताया कि गांव के कोटेदार द्वारा एक माह के अंतराल पर राशन और केरोसीन का वितरण किया जाता है। इस दौरान एक माह का जो खाद्यान्न बचता है। उसे ब्लैक कर दिया जाता है। गेहूं व चावल एक ही दर पर देता है। राशन वितरण में घटतौली भी की जाती है। साथ ही मामले की जांच कराकर कोटेदार के विरुद्ध सख्त कार्यवाई करने की मांग की। जिसको गंभीरता से लेते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने एक सप्ताह के अंदर जांचकर आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश आपूर्ति निरीक्षक को दिया। पत्रक देने वालों में चंद्रकला, लालती देवी, सुनीता शर्मा, फूल देवी, ऊषा देवी, कंचन, मीना, राजेंद्र प्रसाद, ज्ञान प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


राशन वितरण में मिली अनियमितता
बरईपार। सदर तहसील क्षेत्र के चांदपुर गांव सरकारी कोटे की दुकान की जांच के बाद बड़े पैमाने पर अनियमितता मिली है। ग्रामीणों ने दुकानदार पर समय से राशन नहीं देने का आरोप लगाया था। कार्ड धारकों का आरोप था कि राशन मांगने पर दुकानदार लोगों से झगड़ा करने पर आमादा हो जाता हैं। ग्रामीणों कि शिकायत पर पूर्ति निरीक्षक मंगलवार सुबह जांच करने गांव पहुंचे। गांव के सभी लोग एक आवाज में वितरण में अनियमितता बरतने की बात कही। पूर्ति निरीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि दुकानदार पर राशन लेट से देने और यूनिट दर से काम बांटने की अनियमितता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed