{"_id":"681e503c6d23da39ac069335","slug":"10-years-imprisonment-for-rape-convict-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-134037-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: दुष्कर्म के दोषी को दस वर्ष की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: दुष्कर्म के दोषी को दस वर्ष की सजा
विज्ञापन
जौनपुर। अपर सत्र न्यायाधीश व एफटीसी प्रथम सुरेंद्र प्रताप यादव की अदालत ने शुक्रवार को दुष्कर्म के दोषी को 10 वर्ष की सजा सुनाई। साथ ही 14 हजार रुपये अर्थदंड लगाया। वादी मुकदमा सरायख्वाजा थाना क्षेत्र निवासी पति ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि 21 जुलाई 2019 को रात 8 बजे उसकी पत्नी घर में सब्जी काट रही थी। इसी दौरान आरोपी राहुल उर्फ मुकेश वादी के घर में घुसकर पत्नी का मुंह दबाकर उसके सात दुष्कर्म किया। जाते समय धमकी दी कि अपने पति को कुछ बताओगी तो तुम्हारे पति को जान से मारकर खत्म कर देंगे। पुलिस ने मेडिकल जांच कराने के बाद मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता का बयान दर्ज कराया। इसके बाद विवेचना करके कोर्ट में केस डायरी दाखिल की। सरकारी और वरिष्ठ अधिवक्ता ने वादी पक्ष से मुकदमे की पैरवी करके कोर्ट में गवाहों का बयान अंकित कराया। कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद पत्रावली में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोषी राहुल उर्फ मुकेश को 10 वर्ष की सजा सुनाई। संवाद
दहेज उत्पीड़न में पति पर मुकदमा दर्ज
तेजीबाजार। मारपीट व दहेज उत्पीड़न के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने पति पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कलीजरा गांव निवासी आरती देवी ने शुक्रवार सुबह पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसके पति दहेज की मांग को लेकर आए दिन मारते-पीटते हैं, दूसरी शादी लिए आमादा हैं। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि दहेज उत्पीड़न सहित अन्य मामलों में नीरज कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।