फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   10 intersections of the city will be monitored through CC cameras

Jaunpur News: नगर के 10 चौराहों की सीसीकैमरे से होगी निगरानी

Thu, 15 Feb 2024 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
10 intersections of the city will be monitored through CC cameras
जौनपुर। यातायात विभाग की ओर से शहर के प्रमुख 10 चौराहों पर सर्विलांस कैमरे लगाए गए हैं। इसकी निगरानी के लिए पुलिस लाइन में कंट्रोल रूम भी बन कर तैयार है। महीने के अंत तक कैमरों का इंस्टालेशन कर इन्हें चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

यातायात निदेशालय की तरफ से शहर में सीसीटीवी लगाने के लिए अक्तूबर 2023 में 12.75 लाख रुपये का बजट मिला था। इसके तहत भंडारी तिराहा, सुतहट्टी चौराहा, कोतवाली चौराहा, चांद मेडिकल चौराहा, चहारसू चौराहा, ओलंदगंज चौराहा, सद् भावना तिराहा, सद् भावना पुल बूथ के बगल केरारबीर स्थल, रोडवेज तिराहा, टीडी कालेज गेट के सामने सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। इसकी निगरानी कंट्रोल रूम से की जाएगी। यह कंट्रोल रूम पुलिस लाइन में यातायात कार्यालय के पीछे बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रत्येक चौराहों व तिराहों पर 95 हजार 718 रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत ट्रैफिक मैनेज करने का काम किया जाएगा। जुलूस पर निगरानी रखी जाएगी, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना न होने पाए। चोरी की घटना का खुलासा भी आसानी से किया जाएगा। शेष जगहों पर विनियमित क्षेत्र से बजट जारी करके ऑटोमैटिक ट्रैफिक सिग्नल व सीसीटीवी लगाया जाना शेष है। इसके लिए फर्म फाइनल नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जगहों पर नहीं लगा कैमरा
पुरानी बाजार, शाहगंज पड़ाव, पालीटेक्निक चौराहा, नईगंज तिराहा, मुरादगंज तिराहा, लाइन बाजार चौराहा, कलेक्ट्रेट तिराहा, आंबेडकर तिराहे पर कैमरे नहींं लगाए गए जबकि इन स्थानों पर चोरी की वारदातें अक्सर होती रहती हैं।

यातायात निदेशालय से मिले बजट के क्रम में शहर के 10 चौराहों व तिराहों पर सर्विलांस के जरिए निगरानी की जाएगी। यहां पर सीसीटीवी लगाया जा रहा है। इसको कंट्रोल रूम से जोड़ना शेष रह गया है। -देवेश सिंह, सीओ यातायात।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed