फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   10 hours a day, capped by fog

दिन में 10 बजे तक छाया रहा कोहरा

Thu, 29 Dec 2016 01:07 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Thu, 29 Dec 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
10 hours a day, capped by fog
गलन और ठंड में अलाव का सहारा लेकर बैठे लोग।
जिले में कोहरे और ठंड का कहर जारी है। घने कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड ने सड़कों पर वाहनों की गति  धीमी कर दी है। बुधवार को दिन में दस बजे तक घना कोहरा छाया रहा। सुबह आठ बजे तक सड़कों पर विजबिलिटी मुश्किल से पांच मीटर तक ही रही।
विज्ञापन


जिससे वाहन लाइट जलाकर रेंगते हुए चल रहे थे। दोपहर बाद मौसम साफ जरूर हुआ लेकिन ठंड कम नहीं हुई। शाम ढलते ही गलन बढ़ गई और बाजारों में जल्दी सन्नाटा पसर गया। मंगलवार को दिन में मौसम साफ रहा लेकिन देर शाम से ही कोहरा छाने लगा था।
विज्ञापन


रात 11 बजते बजते कोहरे की मोटी चादर तन गई।  सुबह देर तक घना कोहरा छाया रहा। ठंड के चलते लोगों को परेशानी हुई। जहां दफ्तर देर से खुले और लोग काम पर देरी से पहुंचे वहीं खेती बारी का काम भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास तौर से उन किसानों को परेशानी हुई जिनके खेतों में सब्जी मटर तैयार है। खेत से तोड़कर मटर को मंडी तक पहुंचाना होता है। एक तो गलन दूसरे ऊपर से कोहरा होने के चलते लोग देर से खेत में पहुंच रहे हैं। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।


ठंड अधिक होने की वजह से बाजार से लेकर सड़कों तक रोज की अपेक्षा चहल पहल कम रही। शाम को जल्दी बाजारों में सन्नाटा पसर गया। लोग अलाव के सहारे ठंड से बचाव करते रहे और शाम को जल्दी बिस्तर में चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed