{"_id":"5e580ab08ebc3ef3f2512478","slug":"1-53-lakhs-blown-out-of-woman-s-account-jaunpur-news-vns5131848197","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के खाते से 1.53 लाख उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के खाते से 1.53 लाख उड़ाए
विज्ञापन
जफराबाद। थाना क्षेत्र के इमलो गांव निवासी महिला के खाते से जालसाजों ने 1.53 लाख रुपये उड़ा दिए। कई बार में निकाली गई यह राशि एक निजी बीमा कंपनी को भुगतान की गई है। जब वह खाते से पैसा निकालने पहुंची तो उसे जानकारी हुई। महिला केस दर्ज कराने के लिए भटक रही है।
इमलो गांव निवासी अफसाना बेगम पत्नी आफताब हुसैन का खाता एसबीआई जफराबाद शाखा में है। कई महीनों से उसने खाते में लेनदेन नहीं किया था। बुधवार को जब वह खाते से पैसा निकालने बैंक पहुंची तो उसके खाते से 1.53 लाख रुपये निकाले जाने की जानकारी होते ही सन्न रह गई। बैंक कर्मियों से शिकायत करने पर पता चला कि खाते से 24 जनवरी से 24 फरवरी के बीच यह पैसा कई किश्तों में निजी क्षेत्र की बीमा कंपनी को ऑनलाइन ट्रांसफर किया गया है।
महिला ने बीमा कंपनी के दफ्तर पहुंचकर शिकायत की तो उसे एफआईआर कराने की सलाह दी गई। गुरुवार को पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दी। वहां से उसे साइबर सेल भेज दिया गया। इस बाबत एसबीआई की शाखा प्रबंधक श्वेता ने बताया कि मामला संज्ञान में है। खाते पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।