फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Zunda Merchant in Success Fun

सफलता की मस्ती में झूमें मेधावी

Sat, 10 Jun 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Sat, 10 Jun 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
Zunda Merchant in Success Fun
एसआर इंटर कालेज में स्कूल टॉपर अनुजा यादव को मिठाई खिलाते प्रबंधक।

हाईस्कूल इंटर का परिणाम आते ही सभा स्कूल कालेजों में जश्न सा माहौल नजर आया। स्कूल प्रबंधन हो या फिर मेधावी छात्र छात्राओं के परिजन सभी के चेहरे खुशी से खिले नजर आ रहे थे। कालेजों की ओर से मेधावियों को सम्मानित किया गया। जोश में आए मेधावियों ने भी जमकर हिप हिप हुर्रे किया।

विज्ञापन


राजेंद्र नगर स्थित शंभू महाराज सरस्वती विद्या मंदिर में प्रबंधन के लक्ष्मीकांत दीक्षित, राकेश गुप्ता, राजेश गोस्वामी, गोपाल श्रीवास्तव आदि ने इंटर में सफलता प्राप्त करने वाले निधि यादव, अंजलि वर्मा, सलोनी बंसल, उर्वशी, आनंद वर्मा और हाईस्कूल में पारुल गुप्ता, दापिका मौर्य, मिथुन सिंह, मनीष यादव और अंकित सेंगर आदि को मिठाई खिलाई। प्रबंधक ने बताया कि हाईस्कूल और इंटर में स्कूल का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा।
विज्ञापन


जालौन रोड स्थित चंद्रशेखर आजाद शिक्षण संस्थान के प्रबंधक उदय विश्वकर्मा, प्रधानाचार्य राशिद अंसारी, जीतेंद्र, रोहित आदि ने इंटर के सफल अंकित यादव, सीमा सिंह, विनय गुप्ता, गायत्री कुशवाह, शिखा पटेल, स्तुति दीक्षित, किशन, प्रदीप और निदा नासिर को बधाई दी। रामनगर स्थित भाई सरदार पटेल इंटर कालेज के प्रबंधक राजीव कुमार निरंजन, प्रधानाचार्य राजीव दुबे, रामराजा निरंजन ने हाईस्कूल के साक्षी सिंह, साक्षी पटेल, अमोनिका, सोनाली, दीक्षा को उनकी सफलता पर मुह मीठा कराकर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इंटर के कप्तान सिंह, मानसी सिंह, ऋचा पटेल, आकांक्षा सिंह आदि ने सफलता प्राप्त की। कुईया रोड स्थित श्री राधा कृष्ण सरस्वती विद्या मंदिर के प्रबंधक मनोज राजपूत ने अपने कालेज के सफल छात्र छात्राएं अभिनिशा राजपूत, शालिनी राजपूत, काजल राजपूत आदि सफल परीक्षार्थियों को बधाई दी।

रामजी लाल की छात्राओं ने छुआ आसमान
राजेंद्र नगर स्थित रामजी लाल बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता के झंडे गाडे़  हैं। कालेज प्रबंधन केे दीपक पांडे ने बताया कि  इंटर में प्रगति पांडे ने स्कूल टाप करने के साथ साथ यूपी टापटेन की सूची में दसवां स्थान प्राप्त किया है। प्रगति की सफलता पर पूरा विद्यालय खुशी से फूला नहीं समा रहा है।

प्रगति शुरू से ही प्रतिभाशाली रही है, इसलिए उसकी सफलता की शत, प्रतिशत संभावना भी थी। इसके अलावा इंटर में शुभी, शिवांगी, सौम्या, रिचा और दिव्यांशी ने टाप छह में अपना स्थान बनाया।  हाईस्कूल में ज्योति, हर्षिता, अंजली, आयुषी पांडे स्कूल टाप फाइव पर रही।अगले वर्ष इससे बेहतर रिजल्ट देने का प्रयास किया जाएगा।

शहीद चंद्रशेखर के मेधावियों ने परचम लहराया
बाईपास रोड स्थित शहीद चंद्रशेखर इंटर कालेज का रिजल्ट भी शत, प्रतिशत रहा।  कालेज के अनुभव पाठक, अनुराग, नीरज निरंजन, नवनीत आदि ने बताया कि इंटर में मनीष प्रजापति, निशि पटेल, कपिल चतुर्वेदी, मोहित कुमार, प्रशांत कुशवाहा, कल्पना शर्मा ने, हाईस्कूल में विपिन, दीपा, विजय, कृष्णा व अमन यादव ने सफलता का परचम लहराया है।


विद्या मंदिर का परिणाम रहा शत, प्रतिशत
झांसी रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर का परीक्षाफल हाईस्कूल व इंटर दोनों में शत, प्रतिशत रहा। इंटरमीडिएट में आदित्य राज ने 89.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर कालेज का नाम रोशन किया। आदित्य के मुताबिक वह भविष्य में एनडीए ज्वाइन करना चाहता है। कालेज प्रबंधक अशोक गुप्ता, प्रधानाचार्य आरपी मिश्रा ने बताया कि हाईस्कूल में 214 व इंटर में 227 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। सभी ने सफलता अर्जित कर विद्यालय का मान बढ़ाया है।


एसआर कालेज के मेधावियों का भी दबदबा
कोंच बस स्टैंड के पास स्थित एसआर इंटर कालेज में इंटर के 523 में से 520 छात्र, छात्राएं उत्तीर्ण रहे। जबकि हाईस्कूल का परीक्षाफल शत, प्रतिशत रहा। कालेज के प्रबंधक अशोक कुमार राठौर, प्रधानाचार्य रमाकांत द्विवेदी ने बताया कि इंटरमीडिएट छात्राओं में अनुजा पाठक, छात्रों में कृष्णकुमार अव्वल रहे। इसी तरह हाईस्कूल में छात्राओं में पल्लवी व छात्रों में हिमांशु सिंह ने पहला स्थान पाकर बाजी मारी। सभी मेधावियों को कालेज की ओर से सम्मानित किया जाएगा। अपने बच्चों की सफलता पर कालेज में मौजूद अभिभावकों के चेहरे खुशी से खिले नजर आ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed