फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Youth will get employment due to installation of solar plant and migration will also stop

Jalaun News: सोलर प्लांट लगने से युवा पाएंगे रोजगार और पलायन भी रुकेगा

Sun, 13 Aug 2023 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 13 Aug 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Youth will get employment due to installation of solar plant and migration will also stop
रामपुरा। जनपद में बनने जा रहे 1200 मेगावाट के मेगा सोलर प्लांट से जनपद के विकास के साथ युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। इससे पलायन पर भी विराम लग जाएगा। विकास खंड रामपुरा के मल्हानपुरा गांव में शनिवार को मेगा सोलर पावर प्लांट को लेकर गांव के किसानों के साथ अधिकारियों ने बैठक की। इसके साथ ही सोलर प्लांट लगने पर होने वाले लाभ के बारे में भी उन्हें जानकारी दी गई
विज्ञापन

जनपद में बनाए जा रहे मेगा सोलर प्लांट परियोजना को दो भागों में बांटा गया हैं। विकास खंड के ग्राम मई समूह में 600 मेगावाट सोलर पावर प्लांट के अंतर्गत सात गावों मई, जायघा, कर्रा, सुल्तानपुरा, कंजौसा, महूटा, भिटौरा को चिह्नित किया जा चुका हैं। उरई तहसील के डकोर ब्लॉक के ग्राम समूह अमरोड़ में 600 मेगावाट लगाया जा रहा है। इसमें पांच गांव अमरोड़, नुनवई, लिधौरा, धुरट, टिकरिया को चिह्नित किया गया हैं।
विज्ञापन

मेगा सोलर प्लांट, बीएसयूएल के उप प्रबंधक एके द्विवेदी और सहायक प्रबंधक हरेंद्र कुमार ने बताया कि इस प्लांट को 540 हेक्टेयर में लगाया जाएगा। इसके लिए 350 हेक्टेयर जमीन के मालिक किसानों ने अपने सहमति पत्र दे दिए हैं। 110 हेक्टेयर जमीन के मालिक 300 से अधिक किसानों के खातों में पैसा भी भेजा जा चुका हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि सोलर प्लांट के लिए किसानों से लीज पर ली जाने वाली जमीन का किराया किसानों को 15 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर के हिसाब से दिया जाएगा। प्रति तीन वर्ष के बाद किसानों को मिलने वाले किराये में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी भी की जाएगी। इस प्रोजेक्ट को लगाने के लिए प्रयुक्त जमीन का किरायानामा किसानों के साथ 30 वर्ष के लिए किया जा रहा हैं। इस दौरान एसडीएम माधौगढ़ एसएन शर्मा, ग्राम प्रधान ओमप्रकाश निषाद, नरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed