फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Youth threw innocent into well, death, accused in custody

Jalaun News: युवक ने मासूम को कुएं में फेंका, मौत, हिरासत में आरोपी

Sun, 13 Aug 2023 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 13 Aug 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Youth threw innocent into well, death, accused in custody
आटा (जालौ)। दोस्त के साथ गांव की दुकान से सामान खरीदकर लौट रहे मासूम को युवक ने कुएं में फेंक दिया। साथ जा रहे बच्चे ने शोर मचाकर मासूम के परिजनों को जानकारी दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंपसेट से कुएं का पानी खाली कराकर शव को बाहर निकाला। आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वह मंदबुद्धि बताया जा रहा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पिपरायां गांव निवासी नीरज का 7 वर्षीय पुत्र नितिन उर्फ नित्तू अपने दोस्त आकाश के साथ शनिवार दोपहर तीन बजे घर से सौ मीटर दूर सामान खरीदने दुकान पर गया था। जब वह सामान लेकर लौट रहा था, तभी कानपुर देहात के मकनपुर कुतरा निवासी अंकित ने नितिन को पकड़ लिया। जब उसने विरोध किया तो अंकित ने उसे कुएं में फेंक दिया। यह देखकर आकाश ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिससे आसपास के लोग आ गए और पूरे मामले की जानकारी होने पर गांव में खलबली मच गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुएं का पानी खाली कराकर लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मासूम के शव को कुएं से बाहर निकाला। मासूम का शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी मंदबुद्धि है, करीब एक सप्ताह से गांव में घूम रहा था। परिजनों ने बताया कि नितिन का पिता नीरज गुजरात में रहकर मजदूरी करता है। वह कुछ दिन पहले ही घर आया था। नितिन गांव में ही कक्षा एक का छात्र था। वह तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत मातम पसरा हुआ है। सीओ कालपी देवेंद्र पचौरी का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान से की प्रार्थना, फिर भी नहीं बचा लाल
नितिन की मां लक्ष्मी को जब उसके पुत्र को कुएं में फेंके जाने की जानकारी हुई तो वह भागकर कुएं के पास बने मंदिर में भगवान के सामने बैठ गई और अपने पुत्र की सलामती के लिए सिर पटक पटक कर प्रार्थना करती रही। एक बार तो वह खुद ही कुएं में कूंदने का प्रयास करने लगी। लेकिन आसपास खड़े लोगों ने उसे संभाला, मां की चीखपुकार से मौजूद लोगों की आंखों से भी आंसू निकलने लगे। कई बार लक्ष्मी बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed