{"_id":"6a77814df7b1e81d950de20b","slug":"youth-looking-for-work-dies-after-being-run-over-by-a-train-orai-news-c-224-1-ori1005-147950-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: काम की तलाश में निकले युवक की ट्रेन से कटकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: काम की तलाश में निकले युवक की ट्रेन से कटकर मौत
विज्ञापन
शुक्रवार से था लापता, शनिवार सुबह रेलवे ट्रैक पर मिला शव
उरई। शहर के नया रामनगर निवासी युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां शव की पहचान होने पर परिवार में कोहराम मच गया। वह काम की तलाश में घर से निकला था। पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राम नगर निवासी गजेंद्र राजपूत (30) की अजनारी फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक के भाई देवेंद्र राजपूत ने बताया कि गजेंद्र शुक्रवार दोपहर घर से काम की तलाश में निकला था। वह शादी-विवाह समारोहों में डोसा काउंटर लगाने का काम करता था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। शनिवार सुबह रेलवे ट्रैक पर युवक के कटने की सूचना मिली। बताया कि गजेंद्र अविवाहित था। सीओ राजीव कुमार शर्मा का कहना है कि जांच की जा रही है। संवाद