फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Youth killed, woman injured in car collision

Jalaun News: कार की टक्कर से युवक की मौत, महिला घायल

Thu, 29 Jun 2023 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Youth killed, woman injured in car collision
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उरई। भाभी को बाइक से लेकर जा रहे युवक की बाइक में इको कार ने टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भाभी गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। जबकि चालक मौके से भाग गया है।
झांसी जिले के समथर थाना क्षेत्र के साकिन गांव निवासी अजय पाल (40) भाभी ममता (42) को बुधवार की रात बाइक से लेकर शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बघौरा आ रहा था। जैसे ही उनकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के कोंच रोड स्थित बमहन मिनौरा गांव के पास पहुंची तभी इको कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

जिससे अजय पाल की मौके पर ही मौत हो गई। भाभी ममता गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने बताया कि अजय पाल को एक पुत्र व एक पुत्री है। उसकी मौत से पत्नी विमला, भाई राकेश सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस चालक की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, बोनट पर बैठे युवक की मौत

आटा। ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर में टक्कर मार दी, जिससे बोनट पर बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना देते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जालौन कोतवाली क्षेत्र के दलालनपुरा निवासी विजय कुशवाहा (33)ट्रैक्टर से गुरुवार को आटा जा रहा था, जब ट्रैक्टर चमारी के पास खड़ा था। उसी दौरान पीछे से ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी जिससे बोनट पर बैठा विजय सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article