फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Youth drowned in saving a friend's life

दोस्त की जान बचाने में युवक डूबा

Sun, 03 Jan 2021 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Youth drowned in saving a friend's life
मृतक मनीष की फाइल फोटो - फोटो : ORAI
आटा। नहर में नहाते समय गड्ढे में चले गए दोस्त को बचाने में युवक की जान चली गई। बताते हैं कि दोस्त पानी में फंस गया तो युवक उसकी मदद के लिए आगे बढ़ा। दोस्त तो बच गया लेकिन गड्ढे में युवक फंस गया। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर खेतों पर काम कर रहे किसान व परिजन भी मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के भभुआ निवासी जुगराज कुशवाहा पुत्र मनीष (19) रविवार की सुबह दोस्तों के साथ भभुआ और पिपरांया के बीच से निकली नहर में नहाने गया था। तभी नहाते समय एक दोस्त विकास नहर में गहरे गड्ढे में चला गया। जब वह डूबने लगा तो उसने साथ में नहा रहे मनीष को आवाज दी। मनीष बचाने के लिए गहरे गड्ढे में कूद गया। मनीष ने विकास को तो पानी से बाहर निकाल दिया। पर जब वह स्वयं बाहर निकलने लगा तो उसका पैर फिसल गया। इससे मनीष गहरे पानी में चला गया। वहां मौजूद सभी दोस्तों ने उसको बचाने का प्रयास किया मगर उसे बाहर नहीं निकाल पाए।
विज्ञापन

दोस्तों की चीख पुकार सुन आसपास काम कर रहे किसान व गांव से मनीष के घरवाले दौड़कर नहर पर पहुंचे। मशक्कर कर सभी ने मनीष को किसी तरह नहर से बाहर निकाला और तत्काल निजी वाहन से उरई जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां पर डाक्टर ने मनीष को मृत घोषित कर दिया। इस पर उपनिरीक्षक अवधेश त्रिवेदी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला युवक की मौत पानी में डूबकर हुई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। इकलौते बेटे की मौत से मृतक की मां कमला और दो बहनें नेहा व काजल का रो रोकर बुरा हाल था। युवक मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed