{"_id":"5dc473988ebc3e5b72073b6e","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-orai-news-knp5244619189","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में युवक की मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में युवक की मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
विज्ञापन
घर में रोती बिलखती महिलाएं।
- फोटो : ORAI
माधौगढ़ (जालौन)। युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने पत्नी और साले पर ही जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट देखने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कस्बे के मालवीय नगर निवासी सर्वेश (23) पुत्र रामप्रकाश की बुधवार देर रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बड़े भाई उदयवीर ने बताया कि तीन माह पहले ही सर्वेश की शादी मध्य प्रदेश के दतिया के थाना माडेंर के गांव साजौन निवासी बृजमोहन की पुत्री रेखा से हुई थी। शादी के कुछ दिन तक तो रेखा माधौगढ़ में रही फिर अपने मायके चली गई। सर्वेश यहीं पर रहकर पानी पूरी बेचने का काम करता था।
दीवाली पर सर्वेश ससुराल चला गया और तब से वहीं था। उदयवीर व बहन ममता का आरोप है कि बुधवार की देर शाम पत्नी रेखा अपने भाई रवि के साथ सर्वेश को बाइक से लेकर आई और घर पर छोड़कर चली गई। इसके कुछ देर बाद ही सर्वेश की हालत बिगड़ने लगी। जिस पर घरवाले उसे लेकर सीएचसी पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पत्नी, साले व अन्य ससुरालियों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
भाई उदयवीर ने बताया कि माता पिता और एक छोटा भाई पवन सूरत में ही रहकर पानी पूरी बेचने का काम करते हैं। परिजनों के मुताबिक रेखा सर्वेश पर दतिया स्थित मायके में ही रहने का दबाव बना रही थी, जबकि वह परिवार को छोड़कर नहीं जाना चाहता था। हो सकता है कि इसी बात पर उसे पत्नी व साले ने जहर देकर मार दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जांच पड़ताल करती पुलिस।- फोटो : ORAI