फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Youth dies after electric shock from fan.

Jalaun News: पंखे से करंट लगा, युवक की मौत

Sun, 23 Aug 2026 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after electric shock from fan.
फोटो - 05 मृतक विजय सिंह की फाइल फोटो।
कदौरा। पंखा ठीक करते समय युवक को करंट लग गया। अचेतावस्था में परिजन उसे सीएचसी ले गए, यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वह दो दिन पहले ही पिता बने थे।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जकसिया के ग्राम पंचायत के मजरा शारदा नगर में शनिवार भोर बिजली का करंट लगने से विजय सिंह (28) की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह पत्नी और नवजात बेटे को गर्मी से राहत दिलाने के लिए कमरे में पंखा ठीक कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बिजली चालू होने से पंखे में करंट उतर आया और विजय उसकी चपेट में आ गए।
परिजन उन्हें आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक विजय की पत्नी प्रीती ने दो दिन पहले ही बेटे को जन्म दिया था। घर में नवजात के आने से खुशियों का माहौल था।
विज्ञापन

विजय की शादी करीब तीन वर्ष पहले हमीरपुर जिले के मुस्करा क्षेत्र के पहाड़ी गांव निवासी प्रीति से हुई थी। उनकी करीब डेढ़ वर्ष की बेटी अनाया भी है। बेटे के जन्म के दो दिन बाद ही विजय की मौत से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी परमेंद्र सिंह ने बताया कि अस्पताल से युवक की मौत का मेमो प्राप्त हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed