फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Young man was raping a teenager for eight months, got pregnant

Jalaun News: आठ माह से किशोरी से दुष्कर्म कर रहे थे युवक, गर्भ ठहरा

Sun, 07 May 2023 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 07 May 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Young man was raping a teenager for eight months, got pregnant
आठ माह से किशोरी से दुष्कर्म कर रहे थे तीन युवक, गर्भ ठहरा
विज्ञापन

पेट में दर्द होने पर हुआ खुलासा, दो गिरफ्तार
पिता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में दर्ज किया मामला, एक आरोपी फरार
उरई। तमंचे के बल पर तीन युवकों ने किशोरी से आठ माह तक दुष्कर्म किया. जिससे उसको गर्भ ठहर गया। पेट में दर्द होने पर किशोरी ने जब पिता को बात बताई तो पिता उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे सात माह की गर्भवती बताया, जिससे हड़कंप मच गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों पर मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, तीसरे की तलाश जारी है. एट थाना क्षेत्र एक गांव निवासी पिता ने थाना एट पुलिस को तहरीर दी. इसमें बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री को 2 मई को अचानक पेट में असहनीय दर्द हुआ, जिस पर उसने उसे बताया तो वह उसे जिला अस्पताल ले गया. जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उसे सात माह की गर्भवती बताया। पूछने पर पुत्री ने बताया कि गांव निवासी सोम यादव, विकास तोमर, शिवाजीत ने उससे तमंचे के बल पर पिछले आठ माह से लगातार दुष्कर्म कर रहे हैं, जिससे उसको गर्भ ठहर गया। उसने बताया कि जब उसने इसका विरोध किया तो उन्होंने परिवार को खत्म करने की धमकी दी, जिससे वह अपनी बात किसी को नहीं बता पाई। पिता ने बताया कि वह गरीब परिवार से ताल्लुक रखता है। एएसपी असीम चौधरी का कहना है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विकास और शिवाजीत को गिरफ्तार कर लिया है, सोम यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है, लगातार दबिश दी जा रही है। जल्दी उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed