फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Young man took his own life by consuming poison.

Jalaun News: जहर खाकर युवक ने जान दी

Thu, 27 Aug 2026 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Young man took his own life by consuming poison.
उरई। शहर के मोहल्ला लहरियापुरवा में किराये के मकान में रहकर मजदूरी करने वाले युवक ने बुधवार सुबह जहर सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। पड़ोसी उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

लहारिया पुरवा मोहल्ला निवासी अंकित अग्रवाल (32) की जहर से मौत हो गई। भाई नीरज के अनुसार अंकित शराब पीने और जुआ खेलने का आदी था। इसी वजह से वह जालौन स्थित अपने माता-पिता के घर भी नहीं जाता था। नीरज के अनुसार अंकित कई बार घर का सामान भी बेच चुका था। इस कारण परिवार के लोग उससे कम ही मतलब रखते थे।
विज्ञापन

अंकित की मौत की सूचना पर जेल चौकी पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed