फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Young man shot and killed his younger brother

Jalaun News: युवक ने की छोटे भाई की गोली मारकर हत्या

Fri, 07 Jul 2023 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Young man shot and killed his younger brother
कुठौंद (जालौन)। बंटवारे के लिए पिता से झगड़ा करने का विरोध करने पर बड़े भाई ने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चार घंटे बाद आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। गोली आरोपी के पैर में लगी है।
विज्ञापन

सिरसाकलार थाना क्षेत्र के रिनियां वैदेपुर गांव निवासी सत्यनारायण पाठक के दो बेटे श्यामजी (31) और गौरव पाठक (26) थे। बड़े बेटे श्यामजी की शादी हो गई है। वह पिता से अलग रहता है। इन दिनों उरई में अपना मकान बनवा रहा है। सत्यनारायण के नाम 12 बीघा जमीन है। छोटा बेटा गौरव पिता के साथ रहकर खेती-किसानी में उनका हाथ बंटाता था। श्यामजी जमीन के बंटवारे के लिए पिता से आए दिन झगड़ा करता रहता है।
विज्ञापन


गुरुवार को उसे पता चला कि पिता सत्यनारायण ट्रैक्टर बेच रहे हैं। इस पर वह दोपहर करीब 12 बजे गांव पहुचा और बंटवारे के लिए विवाद करने लगा। वह ट्रैक्टर में हिस्सा मांग रहा था। छोटे भाई गौरव ने पिता से झगड़े का विरोध किया तो श्यामजी ने कमर में खोंसा तमंचा निकालकर पिता के सामने ही गौरव को गोली मार दी। इससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। इससे अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर श्यामजी मौके से भाग गया। गंभीर रूप से घायल गौरव को लेकर परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पिता की तहरीर पर श्यामजी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। घटना के चार घंटे बाद बाइक से भाग रहे आरोपी श्यामजी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी श्यामजी के पैर में गोली लगी है। एएसपी असीम चौधरी का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed