{"_id":"5e25efa38ebc3e7d5d1fd095","slug":"young-man-jumped-into-yamuna-after-a-dispute-with-his-brother-orai-news-knp5396672167","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई से विवाद के बाद युवक ने यमुना में लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई से विवाद के बाद युवक ने यमुना में लगाई छलांग
विज्ञापन
कुठौंद। युवक ने पुल के ऊपर से यमुना नदी में छलांग लगा दी। राहगीरों की सूचना पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और नदी में गोताखोरों की मदद से जाल डलवाकर युवक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं युवक के परिजनों को जब सूचना मिली तो परिजन व गांव के लोग भी नदी किनारे पहुंच गए। परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है।
कुठौंद थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी श्रीकृष्ण के 18 वर्षीय पुत्र अंकित राजपूत ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। युवक को नदी में कूदता देख लोगों ने इसकी सूचना शंकरपुर चौकी पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंचे चौकी इंचार्ज अर्जुन सिंह चौहान व सिपाही अजीत भदौरिया, सत्येंद सिंह ने गोताखोर बुलाए और जाल डलवाकर युवक की तलाश शुरू कराई।
राहगीरों व आसपास के लोगों ने बताया कि युवक सोमवार शाम 4 बजे के लगभग बाइक से तेज गति से आया और चलती बाइक को गुस्से में पटककर पुल से नदी में छलांग लगा दी। युवक के परिजनों को जब जानकारी हुई तो वह भी नदी पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष सुधाकर मिश्रा भी सूचना पाकर मौके पर पहुंच गए है। उन्होंने बताया कि युवक का घर में भाई से कुछ विवाद हुआ था जिसके चलते उसने नदी में छलांग लगा दी। फिलहाल आसपास के तैराकों व गोताखोरों को बुलाकर तलाश की जा रही है।