{"_id":"667873a25a72ee437e062716","slug":"young-man-bitten-by-snake-lost-his-life-in-bushfire-orai-news-c-224-1-ka11004-116325-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: युवक को सांप ने डसा, झाड़फूंक में गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: युवक को सांप ने डसा, झाड़फूंक में गई जान
Mon, 24 Jun 2024 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Mon, 24 Jun 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
कुठौंद। कस्बा कुठौंद में युवक को जहरीले सांप ने डस लिया। तब परिजन उसे अस्पताल न ले जाकर झांड फूंक के चक्कर में एक गांव ले गए, जहां उसने मना कर देने के बाद उसे अस्पताल ला रहे थे तो रास्ते में उसकी मौत हो गई।
कस्बे में मस्जिद के पास रहने वाला असलम (38) मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। शनिवार रात वह परिवार के साथ कच्चे मकान में सो रहा था, तभी उसे किसी चीज के काटने का अहसास हुआ। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए। वहां से दवा लेने के बाद वह घर आ गया। सुबह करीब 6 बजे जब उसने घर में सांप को देखा तो वह घबरा गया और उसकी हालत बिगड़ गई।
परिजन उसे अस्पताल न ले जाकर पास में ही झाड़फूंक के लिए रूरा गांव ले गए। जहां गंभीर हालत होने पर झाड़ फूंक वाले व्यक्ति ने मना कर दिया। इसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल ला रहे थे, तो रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहे थे, उसके तीन बेटे व एक बेटी है। उसकी मौत से पत्नी रूबी बेगम सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। लोगों का कहना है कि दोबारा तबीयत बिगड़ने पर अगर परिजन उसे सीधे अस्पताल ले जाते तो शायद युवक की जान बच जाती। फिलहाल परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है।