फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Young bike rider died from head injury

सिर में चोट लगने से बाइक सवार युवक की मौत

Thu, 28 Jul 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Thu, 28 Jul 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Young bike rider died from head injury
हादसे में दो पुलिसकर्मियों की मौत - फोटो : अमर उजाला

उरई (जालौन)। बाइक से जोल्हूपुर मोड़ से अपने घर कदौरा जा रहे युवक को रास्ते में पीछे से वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीराें ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था जिससे दुर्घटना के दौरान युवक के सिर में गंभीर चोटें आईं और उसे बचाया नहीं जा सका।     कदौरा थाना क्षेत्र के मुहल्ला चिलपुरा निवासी शहंशाह (25) पुत्र मकसूद गुरुवार की शाम करीब पांच बजे अपनी बाइक से जोल्हूपुर मोड़ किसी काम से गया था। वहां से वह बाइक से वापस आ रहा था। तभी रास्ते में कटपुरवा गांव की मोड़ के पास पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार शहंशाह सड़क पर सिर के बल गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीराें ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना जैसे ही परिजनाें को मिली तो वह बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे और रोने बिलखने लगे। पुलिस ने शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed