फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Yogi government plans to reach villages

योगी सरकार गांवों तक पहुंचा रही योजनाएं

Fri, 19 Mar 2021 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Yogi government plans to reach villages
बंशीधर महाविद्यालय में सरकार की योजनाओं की प्रगति पुस्तकाका विमोचन करती प्रभारी मंत्री नीलिमा - फोटो : ORAI
उरई। प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर शुक्रवार को जिला मुख्यालय सहित विभिन्न ब्लाकों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस क्रम में शहर के बंशीधर महाविद्यालय सभागार में प्रभारी मंत्री नीलिमा कटियार की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान जहां ऑनलाइन के माध्यम से मुख्यमंत्री की की प्रेसवार्ता, विकास पुस्तिका के विमोचन का प्रसारण दिखाया गया। वहीं प्रभारी मंत्री ने कई योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र दिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की गति, दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। प्रदेश सरकार ने पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा आदि मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया है। सरकार का प्रयास है कि गांव के प्रत्येक गरीब तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। स्वतंत्रदेव प्रतिनिधि अरविंद चौहान ने कहा कि सरकार के चार साल में हर क्षेत्र में बेहतर कार्य किया है। प्रदेश में कानून व्यवस्था दुरुस्त है। महिलाएं व व्यापारी अपने को सुरक्षित महसूस कर रहे है। वहीं गुंडे व माफिया या जेल में है या उन्होंने प्रदेश छोड़ दिया है।
विज्ञापन

कालपी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने कहा कि योगी सरकार ने हर वर्ग के लोगों को कुछ न कुछ दिया है। यही वजह है कि लोग सरकार पर इतना भरोसा करते है। सरकार ने भ्रष्टाचार को पूर्णता खत्म किया है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन जिला प्रशासन करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कुष्ठ किट 65, ट्राईसाइकिल. 52, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 10, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण. 50, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण. 25, गोल्डन कार्ड. 10, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन. 40, ओडीओपी टूलकिट. 25, जिला प्रोबेशन के विधवा पेंशन. 25, जिला समाज कल्याण विभाग वृद्धा पेंशन. 50 आदि के साथ नगर पालिका परिषद उरई प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, जिला ग्राम्य विकास विभाग, श्रम विभाग, कौशल मिशन के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस मौके पर कुल 810 लाभार्थी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक सदर गौरीशंकर वर्मा, विधायक माधौगढ़ मूलचंद्र निरंजन, पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डा.अभय कुमार श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह वना जी, दिलीप दुबे, रामजी राजावत सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed