फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Yamuna,mla,river,DM,ghat started

ेरी नदीं मेरी शान कार्यक्रम के अंतर्गत यमुना में हुआ दीपदान

Tue, 02 Nov 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Yamuna,mla,river,DM,ghat started
कालपी यमुना नदी में आरती करती डीएम प्रियंका निरंजन व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन - फोटो : ORAI
कालपी। नगर पालिका परिषद की ओर से मेरी नदी मेरी शान उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत नगर के किले घाट में युमना नदी पर दीप दान कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान डीएम प्रियंका निरंजन व विधायक ने यमुना की आरती की तो वहीं नदी किनारे तक मशाल जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत यमुना घाटों की सफाई व श्रमदान के साथ हुई। इसके बाद मशाल जुलूस निकाल कर शुद्ध यमुना, समृद्ध यमुना का संदेश दिया गया। तदोपरांत स्कूली बच्चों ने गणेश व सरस्वती वन्दना, स्वागत गीत सहित तमाम रंगारंग प्रेरणा दाई गीत नाटक प्रस्तुत किए गए। इसके बाद जिलाधिकारी व विधायक ने यमुना की आरती कर दीपदान किया। इस दौरान मान्यता के अनुसार सभी ने यम की बहन सूर्य पुत्री मां यमुना को नमन किया और देश और दुनिया की सुख समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम प्रियंका निरंजन ने नदियों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि नदियां लोगो की शान हैं। कार्यक्रम को विधायक नरेंद्र सिंह जादौन सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------
यमुना संरक्षण को लेकर चला हस्ताक्षर अभियान
कार्यक्रम में मेरी यमुना मेरी शान नामक एक बोर्ड पर कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने सामूहिक हस्ताक्षर किए। कार्यक्रम में यह बोर्ड आकर्षण का केंद्र रहा। बोर्ड में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, विधायक कालपी नरेंद्र सिंह जादौन, पालिका अध्यक्षा बैकुंठी देवी, मुख्य विकास अधिकारी अभय कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नमामि गंगे, उपजिलाधिकारी के के सिंह ने भी हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed