फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Yamuna flowing three meters below the danger mark

Jalaun News: खतरे के निशान से तीन मीटर नीचे बह रही यमुना

Fri, 30 Aug 2024 03:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 30 Aug 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Yamuna flowing three meters below the danger mark
कालपी। भले ही इस क्षेत्र में बारिश न हो रही हो पर गुरुवार को यमुना का जलस्तर फिर बढ़ गया है। जिससे पडरी रपटा डूब गया है। जुलाई माह से शुरू हुई बारिश अभी तक थमी नहीं है। जिससे यमुना नदी का जलस्तर कई बार बढ़ चुका है।बीहड पट्टी में जलस्तर बढने से किसानों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।इन इलाकों की फसलें लगभग बर्बाद हो चुकी हैं।
विज्ञापन

यमुना का जलस्तर बढ़ने से कई गांव में जलभराव हो गया है। जिससे किसानों की पूरी फसल चौपट हो चुकी है। केंद्रीय जल आयोग के प्रभारी रूपेश कुमार ने बताया कि अभी तक यमुना का जलस्तर 105 मीटर से अधिक नहीं हुआ है। जो खतरे के निशान से तीन मीटर नीचे था। चंबल नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण बुधवार से यमुना में पानी बढ़ना शुरू हो गया था, जो गुरूवार को 103.50 पहुंच गया है। उनके मुताबिक तलहटी के किनारे बसे लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि अब यमुना में और अधिक पानी नहीं आएगा । लेकिन क्षेत्रीय लोगो की मानें तो यमुना बीहड पट्टी के लिए बाढ़ किसी अभिशाप से कम नहीं है। जिससे आम आदमी के साथ बेजुवान भी परेशान होते हैं ।।फिलहाल यमुना में आए पानी से मंगरौल पडरी रपटा फिर डूब गया है। जिससे तीन गांवों के वाशिंदों का सड़क संपर्क तहसील मुख्यालय से सीधा कटा हुआ है। नायब तहसीलदार तारा शुक्ला ने बताया कि प्रशासन की बाढ़ के हालात पर नजर है। किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है। सभी बाढ़ ग्रस्त ग्रामों में बाढ़ चौकियां स्थापित हैं। क्षेत्र के लेखपाल ग्राम प्रधान और राशन विक्रेताओ को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed