{"_id":"62fbe72b0050462a984d8fd1","slug":"yamuna-and-betwa-river-in-spate-orai-news-knp713075942","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना और बेतवा नदी में उफान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना और बेतवा नदी में उफान
विज्ञापन
यमुना नदी का बढ़ा जलस्तर।
- फोटो : ORAI
कालपी/मुहम्मदाबाद। जिले में यमुना और बेतवा नदी का जलस्तर बढ़ गया हैं। दोनों नदियां उफान पर है। पानी की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने नदियों किनारे बसे गांवों को सचेत किया है। जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है।
यमुना का जलस्तर 103.30 मीटर पर पहुंच गया है। हालांकि जल आयोग के मुताबिक यमुना का जलस्तर अब घटने लगा है। जल आयोग के स्थल प्रभारी रूपेश कुमार ने बताया कि सोमवार की रात जलस्तर बैराज में पानी छोड़े जाने से बढ़कर 104 मीटर तक पहुंच गया था पर अब जलस्तर घटने लगा है। उन्होंने बताया कि जलस्तर की प्रतिघंटे की रिपोर्ट प्रशासन को भेजी जा रही है।
मुहम्मदाबाद संवाद के अनुसार, बेतवा नदी में 1.75 लाख क्यूसेक पानी बेतवा नदी में छोड़ दिया गया है। इससे यमुना के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी होने लगी है। बेतवा का जलस्तर 112.55 मीटर पर पहुंच गया है। जो खतरे के निशान 122.55 मीटर से कम है। जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में पानी भरने की संभावना है। ऐसे हालात देख ग्रामीणों में दहशत हैं। मंगलवार को बांधों से पानी छोड़े जाने के बाद बेतवा का जलस्तर तेजी बढ़ने लगा है। राजघाट बांध से नदी में पानी छोड़े जाने की सूचना पर निचले इलाकों में रहने वाले ग्रामीण रातभर जागकर जलस्तर की जानकारी लेते रहे। जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है।