{"_id":"177866f21c5c2e0512165f06e9dc8b84","slug":"worship-prosperity-sought-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूजा कर मांगी सुख समृद्धि ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूजा कर मांगी सुख समृद्धि
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
Updated Sun, 18 Oct 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की आराधना कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। मंदिरों में शाम को झांकी खोली गई और प्रसाद का वितरण हुआ। शहर में सजे देवी पांडालों को भी आधुनिक ढंग से सजाया गया।
देवी प्रतिमा को स्कंदमाता का रूप दिया गया। सुबह और शाम को आरती हुई और फिर जयकारों माहौल गूंज उठा। उधर, मुहम्मदाबाद में नवरात्र के पांचवें दिन मुहम्मदाबाद स्थित देवी मंदिर पर कन्या भोज का आयोजन किया गया। भोज में पूरे गांव की कन्याएं शामिल हुईं।
शहर के देवी मंदिरों में देवी भक्तों ने स्कन्दमाता का जलाभिषेक किया। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी और दिन चढ़ते-चढ़ते भक्तों का तांता लग गया। हर कोई माता के दर्शन के लिए उतावला दिख रहा था। पूजा अर्चना के साथ भक्तों ने सुख समृद्दि के लिए कामना की।
विज्ञापन
हुल्की माता मंदिर, संकटा माता मंदिर, काली माता मंदिर, लक्ष्मी माता मंदिर, शीतला माता मंदिर, संतोषी माता मंदिर से लेकर सभी मंदिरों में शाम के समय झांकी सजाई गई। इसके अलावा शहर भर में सजे देवी पांडालों में स्कन्दमाता की भव्य झांकी सजाई गई।
कमल आसन पर माता को विराजमन कि या गया। इसके अलावा आधुनिक बल्बों से झालरों से पांडाल सजाए गए। शाम के समय झांकी खोली गई और फिर आरती के साथ पूजा अर्चना की गई। भक्तों ने माता रानी के जयकारे लगाए तो पांडाल गूंज उठा। घरों में बोए गए ज्वारों की झांकी भी सजाई गई।