{"_id":"57697a364f1c1b5964b47f74","slug":"world-yoga-day-was-coined-onkar","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व योग दिवस पर गूंजा ओंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व योग दिवस पर गूंजा ओंकार
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Tue, 21 Jun 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
टाउन हाल में योग करते हुए पतंजलि योग समिति के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व योग दिवस पर मंगलवार को शहर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह पर विभिन्न संस्थाओं व संगठनों द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस दौरान विशेषज्ञों ने लोगों को योग के फायदे बताए और कहा गया कि नियमित योग करने से विभिन्न बीमारियों से दूर रहा जा सकता है। जय मां ग्रामीण बाल विकास समिति द्वारा राजेंद्र नगर
स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में योग शिविर का आयोजन किया गया। इसके बाद प्राकृतिक योग चिकित्सा विषय पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। यहां पर सांसद भानुप्रताप वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष उद्यन पालीवाल, उर्विजा दीक्षित आदि मौजूद रहे। एनसीसी कैडेटों ने भी योग किया। 58 यूपी बटालियन एनसीसी के कमांड अधिकारी कर्नल बीके पालीवाल के निर्देश पर शहर के डीएवी इंटर कालेज, गांधी इंटर
कालेज, गांधी महाविद्यालय, सनातन धर्म इंटर कालेज, आईटीआई, डीवी कालेज उरई के एनसीसी कैडेटों व गर्ल्स कैडेटों ने डीवी कालेज उरई के क्रीड़ास्थल पर रिमझिम बारिश के बीच प्रात: योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षक महेंद्र विक्रम सिंह ने कैडेट्स को योग के तरीके व इसके लाभ बताए। इस मौके पर सूबेदार मेजर गोपाराम, बीएचएम चद्रपाल, सीएचएम भीमबहादुर, रामप्रताप सिंह, देवेंद्र कुलश्रेष्ठ, डॉ. ब्रजेश
विज्ञापन
कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे। जिला पतंजलि योग समिति ने टाउन हाल मैदान में योग दिवस मनाया। यहां योगाचार्य डॉ. रामप्रकाश द्विवेदी ने विभिन्न मुद्राओं, आसनों व सूम व्यायाम कराते हुए योग प्राणायाम कराया। अंत में शांति पाठ एवं सभी को संकल्प कराया गया। इस मौके पर डॉ. हरिश्चंद्र, प्रेम वर्मा, शैलेंद्र सिंह, राजू गुप्ता, रामप्रकाश गुप्ता, ममता स्वर्णकार, वंदना, संगीता, दीपक द्विवेदी, ब्रजेश
राजपूत, नरेंद्र, अनूप अग्रवाल, विनय गुर्जर, शिवराम त्रिपाठी, गजराज सिंह आदि मौजूद रहे। राजकीय मेडिकल कालेज के व्याख्यान कक्ष में स्वास्थ्य व चिकित्सा में ध्यान एवं योग विषय पर संगोष्ठी व कार्यशाला का आयोजन किया गया। डॉ. सुरेश चंद्र ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्वास्थ्य की परिभाषा में स्प्रिचुअल हेल्थ आयाम को जोड़ा गया है। मनोवैज्ञानिक व मानसिक विकार के निवारण में
ध्यान व योग का विशेष महत्व है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मेजर रणवीर सिंह ने योग के महत्व समझाए। डॉ. गणेश शंकर ने बताया कि देश के लगभग एक चौथाई वयस्क तनावग्रस्त रहते हैं। इस मौके पर आंनद बिहारी, डॉ. मनोज वर्मा, डॉ. विवेक निरंजन, डॉ. बलराम, अनिल द्विवेदी, जितेंद्र मिश्रा, सुनित सचान, डॉ. ज्योति गुप्ता, भास्कर अवस्थी आदि मौजूद रहे। ब्रहमा कुमारी ईश्वरीय विद्यालय में भी योग
शिविर का आयोजन किया गया। कोंच संवाददाता केे अनुसार सरोजिनी नायडू पार्क में आयोजित शिविर में प्रशिक्षक मुन्नालाल सोनी ने बताया कि किस तरह योग और प्राणायाम के द्वारा शरीर और आत्मा को निरोगी रखा जा सकता है। व्यायाम रत्न संजय सिंघाल ने कहा कि योगासन को अपने पूर्वजों ने पूजा पद्धति से जोड़ा था। इस मौके पर एसआई राजवीर सिंह ने सोनी को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
पूर्व अध्यक्ष बार संध विनोद अग्निहोत्री, केवी सिंह, डॉ. सावित्री गुप्ता, महिला तहसील योग प्रशिक्षिका अनीता सोनी, बब्लू अग्रवाल, अमित गुप्ता, राजकुमार कुशवाहा सहित 200 लोगों ने प्रतिभाग किया। अंत में रवि महाराज विरगुवां ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
उधर, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भारत विकास परिषद, पतंजलि आरोग्य केन्द्र व विद्यालय प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में शिविर आयोजित किया गया। भाविप अध्यक्ष डॉ. प्रदीप अग्रवाल, मुकेश सोनी, नेमिचंद्र अग्रवाल, प्रोफेसर वीरेन्द्रसिंह, श्रीकांत गुप्ता, गजराजसिंह सेंगर, डॉ. दिनेश उदैनिया, परशुराम निरंजन, राजेशचंद्र गोस्वामी, शिवप्रसाद निरंजन, महेन्द्र सोनी आदि मौजूद रहे। एसएन गुप्ता पब्लिक स्कूल बड़ा मील में योगाचार्य सुरेश गुप्ता ने लोगों को योग और प्राणायाम का अभ्यास कराया।