{"_id":"61292ba48ebc3e7a051b52b6","slug":"world-aids-awareness-day-sammaan-mla-bsp-party-orai-news-knp648635119","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुजन समाज अपने हक.अधिकारों को सुरक्षित करने को एकजुट हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहुजन समाज अपने हक.अधिकारों को सुरक्षित करने को एकजुट हो
कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्य अतिथि राजरत्न आंबेडकर।
- फोटो : ORAI
Link Copied
उरई। जनपद के प्रमुख बहुजन संगठनों के संयोजन में शहर के राधा पैलेस उत्सव गृह में बहुजन मैत्री सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बाबा साहब डॉ आंबेडकर के प्रपौत्र राजरत्न आंबेडकर ने कहा कि बहुजन समाज अपने हक अधिकारों को बचाने के लिए एकजुट हो और आने वाले चुनावों में ऐसी पार्टी को वोट करे। जो आपके हकों को सरंक्षित रखने के लिए काम कर रही हो संघर्ष कर रही हो। इसके साथ ही उन्होंने बहुजनों, दलितों के से विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए बौद्ध बनने और बुधिष्ट शिक्षण संस्थान खोलने की अपील की।
विज्ञापन
विशिष्ट अतिथि भंते सुमितरत्न ने बहुजनों से अपनी संस्कृति को पुनर्जीवित करने एवं सामाजिक, धार्मिक, राजनैतिक, सांस्कृतिक, आर्थिक गुलामी से मुक्ति के लिए बहुजन महापुरुषों के रास्ते पर चलने की अपील की। पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद ने कहा कि आपके संविधान सम्मान और आरक्षण की जो रक्षा करे उस पार्टी एवं प्रत्याशी को वोट दो। सम्मेलन की अध्यक्षता डॉ रामाधीन ने की। संचालन सुंदर सिंह शास्त्री एवं दीपेंद्र सिंह ने संयुक्त रुप से से किया। कार्यक्रम के पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा, भगवती शरण पांचाल, प्रर्वेंद्र पाल सिंह, किशन बाबू, अतुल आदि ने विचार रखे। विशेष सहयोग किया। इस दौरान पीएल जिज्ञासु, अखंड प्रताप, रामसनेही बाबू, आत्माराम फौजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।