फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Women were made aware by taking out a rally

Jalaun News: रैली निकालकर महिलाओं को किया जागरूक

Sun, 15 Oct 2023 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Women were made aware by taking out a rally
उरई। मिशन शक्ति फेज-4 का शुभारंभ शनिवार को हुआ। जिले में जगह-जगह पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं जागरूकता रैली निकाली गई तो कहीं गोष्ठी हुई। इसमें महिलाओं को उनके अधिकार बताए। साथ ही उन्हें सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, डीएम राजेश कुमार पांडेय, एसपी ईरज राजा ने कलक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज के आडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा।
विज्ञापन

इस दौरान जनप्रतिनिधियों, डीएम, एसपी ने जिले में उत्कर्ष कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। डीएम ने बताया कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में सप्ताभर लगातार सप्ताह मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं को उनके अधिकार, उनकी सुरक्षा, सशक्तिकरण के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाकर जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सीडीओ भीमजी उपाध्याय, एडीएम नमामि गंगे विशाल यादव, नगर मजिस्ट्रेट अरुण कुमार मिश्रा, सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा, परियोजना निदेशक शिवाकांत द्विवेदी, जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार पौत्साययन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed