{"_id":"59120de04f1c1bad2485144d","slug":"women-s-commotion-on-contracts","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेके पर महिलाओं का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेके पर महिलाओं का हंगामा
अमर उजाला जालौन
Updated Wed, 10 May 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
गोपालपुरा स्थित शराब ठेके पर हंगामा काटती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे से हटाकर बस्तियों में शराब के ठेके खोलने का विरोध तेज होता जा रहा है। मंगलवार को गोपालपुरा गांव स्थित शराब के ठेके पर महिलाओं ने धावा बोल दिया और हंगामा किया। महिलाओं के तेवर देख सेल्समैन भाग निकला। महिलाओं ठेके पर रखी शराब की पेटियों को सड़कों पर फेंक दिया और नारेबाजी की। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। जब तक सूचना पाकर पुलिस पहुंचती, तब तक महिलाएं वहां से जा चुकी थीं। सीओ माधौगढ़ अवधेश सिंह का कहना है कि वे मामले की जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर 12 बजे माधौगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गोपालपुरा के इलाहाबाद बैंक के पास खुले शराब ठेके पर गांव की 50 से अधिक महिलाएं पहुंच गईं। ठेके के विरोध में महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया। सेल्समैन को पकड़ने के लिए महिलाएं ठेके की ओर झपटीं तो घबराया हुआ सेल्समैन भाग निकला। इसके बाद महिलाओं ने नारेबाजी कर ठेके में रखी शराब की करीब आधा दर्जन पेटियां बाहर फेंक दी। महिलाओं का कहना था कि ठेके के कारण गांव के युवा शराब की चपेट में आकर बर्बाद हो रहे हैं।
विज्ञापन
नशेबाजों का रहता जमावड़ा
महिलाओं का आरोप है कि गांव में खुले शराब ठेके पर दिन भर नशेबाजों का जमावड़ा रहता है। कई बार नशेबाज आपस में ही भिड़ जाते हैं और मारपीट की नौबत आ जाती है। इतना ही नहीं वहां से निकलने वाली महिलाओं व युवतियों के साथ छींटाकशी की जाती है। विरोध करने पर गाली गलौज होती है।
विज्ञापन
पुलिस नहीं करती कार्रवाई
महिलाओं ने थाना पुलिस पर भी गंभीर आरोप मढे़। उन्होंने बताया कि शराब ठेके को संबंधित थाना पुलिस संरक्षण दे रही है। यही वजह है कि आए दिन होने वाली मारपीट और छेड़खानी की घटनाओं की शिकायत पर पुलिस फौरन नहीं पहुंचती है। इस वजह से नशेबाज वहां से भाग जाते हैं।
कई बार हो चुकी फायरिंग की घटनाएं
महिलाओं का कहना है कि कई बार शराब ठेके पर मारपीट के साथ ही फायरिंग की घटनाएं भी हो चुकी हैं। यदि समय रहते शराब ठेके को वहां से नहीं हटाया गया तो वह दिन दूर नहीं होगा, जब किसी दिन बड़ी घटना हो जाएगी, जिसकी जिम्मेदार थाना पुलिस को माना जाएगा।
डीएम से मिलेंगी महिलाएं
महिलाओं ने अल्टीमेटम दिया कि यदि एक सप्ताह के भीतर यहां से शराब ठेका नहीं हटाया गया तो वे मुख्यालय पहुंचकर डीएम से मिलकर समस्या से अवगत कराएंगी। साथ ही मांग की जाएगी कि जल्द से जल्द वहां से शराब ठेका हटाया जाए, ताकि वहां का माहौल ठीक हो सके।