{"_id":"590b73834f1c1b74014426d9","slug":"women-protested-against-the-contracts","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेके के विरोध में महिलाओं ने जाम लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेके के विरोध में महिलाओं ने जाम लगाया
अमर उजाला जालौन
Updated Fri, 05 May 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं को समझाते कोतवाली प्रभारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं में लौना रोड पर स्थित देशी शराब की दुकान को हटाने की मांग करते हुए रोड जाम कर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को समझा बुझाकर शांत किया। गुरुवार को दोपहर में दर्जनों महिलाओं ने जालौन लोना रोड पर गैस एजेंसी के पास स्थित देशी शराब के ठेके के सामने हल्ला बोलकर दुकान हटाने की मांग की।
विज्ञापन
ठेका संचालक और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करती महिलाओं ने रोड पर जाम लगा दिया। इससे यातायात व्यवस्था भी गड़बड़ा गई। मुख्यमार्ग पर जाम की सूचना पर कोतवाली प्रभारी महाराज सिंह तोमर, एसएसआई ब्रजनेश कुमार, अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे व महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। महिलाओं व पुलिस बीच हुई बातचीत में कोतवाली प्रभारी ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि उनकी मांग को जिलाधिकारी तक पहुंचाकर कार्रवाई का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर के आश्वासन के बाद महिलाओं ने बंद मार्ग को खोल दिया। इस मौके पर कुंती, शीला, निर्मला, किशोरी, सरोज, माधुरी, उमा, बबिता मांडवी, रजनी, राधा, रश्मि सहित करीब सौ महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन