फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Women fight in minor dispute, video goes viral

जालौन: मामूली विवाद में महिलाओं के बीच चटकी लाठियां, वीडियो वायरल

Wed, 16 Jun 2021 09:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 16 Jun 2021 09:40 PM IST
सार

पुलिस का कहना है कि एक परिवार की महिलाओं के बीच का विवाद है। फिलहाल अभी तहरीर नहीं मिली है, दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Women fight in minor dispute, video goes viral
महिलाओं के बीच चटकी लाठियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौन जिले के आटा में मामूली विवाद में महिलाओं के बीच लाठियां चलीं। जिसमें दो बच्चों समेत तीन महिलाएं घायल हो गईं। इस मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि एक परिवार की महिलाओं के बीच का विवाद है। फिलहाल अभी तहरीर नहीं मिली है, दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। बुधवार की देर शाम आटा थाना क्षेत्र के ग्राम कश्मीर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बच्चों के झगड़े के बाद एक ही परिवार की महिलाओं के बीच मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन


हाथापाई से शुरू हुई मारपीट में देखते ही देखते दोनों पक्ष से लाठियां चटकने लगी। हैरत की बात यह भी थी कि दोनों ही पक्ष से लाठियां चलाने वाली महिलाएं ही थी। जिस वक्त महिलाओं के बीच लाठियां चटक रही थी। तभी किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल व महिलाओं व उनके घरों के पुरुषों को लेकर चौकी आ गई। संकट मोचन चौकी प्रभारी मोहित कुमार का कहना है कि दोनों पक्ष से तहरीर लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed