फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Woman's body found hanging, accused of murder

Jalaun News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

Sat, 16 Nov 2024 02:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging, accused of murder
उरई। शहर के नया पटेल इलाके में गुरुवार को महिला का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया पटेल नगर निवासी आशीष कुमार की 23 वर्षीय पत्नी अनामिका का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। शादी में गया पति आशीष जब शुक्रवार की सुबह घर लौटा और कमरे में पहुंचा तो पत्नी का फंदे पर शव लटका देखा। सूचना पर अनामिका के मायके जालौन कोतवाली क्षेत्र के कुठौंदा बुजुर्ग गांव निवासी पिता अरविंद कुमार भी परिजनों के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने घर के बाहर हंगामा काटा और बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी 7 दिसबंर 2022 को हुई थी। शादी के बाद से ही पति सहित उसके ससुरालीजन दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। आरोप है कि ससुरालियों ने मिलकर उसकी बेटी की हत्या की है। उसके दस माह की एक बेटी है। अनामिका दो दिन पहले ही मायके से ससुराल गई थी। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर मौत की वजह पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed