फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Woman killed by cold and farmer

ठंड ने महिला और किसान की जान ली

Wed, 23 Dec 2015 11:04 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Wed, 23 Dec 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
Woman killed by cold and farmer
दिनों दिन तापमान में गिरावट होने से सर्दी का प्रकोप बढ़ने लगा है। सर्दी
विज्ञापन
की चपेट में आने से जिले में अलग-अलग जगह बुधवार को किसान व महिला की मौत हो गई। पहला मामला क दौरा थाना क्षेत्र का जबकि दूसरा कुठौंद थाना क्षेत्र का है।  कदौरा क स्बा के ग्राम हैदलपुरा निवासी फैमीदा पत्नी कल्लू खां अपने बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी। बुधवार की सुबह

करीब चार बजे अचानक उसे सर्दी लगने लगी और हालत बिगड़ गई। परिजनों ने यह देखा तो आनन फानन में महिला को स्वास्थ्य केंद्र ले जाने लगे। रास्ते में महिला की मौत हो गई। बताया गया है कि महिला का पति इंदौर में रहकर मजदूरी करता है। मृतका के चार बेटे और दो बेटियां हैं। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। वहीं दूसरा मामला कुठौंद थाना क्षेत्र

का है। कस्बा कुठौंद निवासी गजेंद्र सिंह पुत्र गंगासिंह मंगलवार की रात अपने खेत में पानी लगाने गया था। रात भर पानी लगाने के बाद बुधवार की सुबह वह अपने घर आ गया। इसी दौरान उसकी हालत बिगड़ गई। हाथ-पांव में ऐंठन आ गई। इससे

पहले की परिवारीजन कुछ समझ पाते, तब तक उसकी मौत हो गई। बताया गया है कि गजेंद्र सिंह बीते कुछ समय से बीमार भी चल रहे थे। रात में खेत में पानी लगाने के दौरान उन्हें सर्दी लग गई। इससे उनकी मौत हो गई। बताते चलें कि इससे पहले दस लोगों की मौत सर्दी से हो चुकी है। बुधवार को हुई मौतों के बाद ये संख्या बढ़कर 12 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed