{"_id":"697905f00ebbbc73ba041d9b","slug":"woman-jumps-in-front-of-shuttle-train-drivers-alertness-saves-her-life-orai-news-c-224-1-ori1005-139716-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: शटल ट्रेन के सामने कूदी महिला, चालक की सतर्कता से बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: शटल ट्रेन के सामने कूदी महिला, चालक की सतर्कता से बची जान
विज्ञापन
कोंच। रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक महिला अचानक चलती शटल ट्रेन के इंजन के सामने कूद गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से महिला की जान बच गई।
मंगलवार सुबह करीब 11:40 बजे कोंच- एट शटल ट्रेन एट स्टेशन से चलकर कोंच की ओर आ रही थी। ट्रेन जब कोंच रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म से कुछ पहले पहुंची, तभी ट्रैक के पास खड़ी करीब 35 वर्षीय महिला अचानक इंजन के सामने कूद पड़ी। यह देखते ही चालक ने बिना समय गंवाए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। ट्रेन रुकते ही रेलवे स्टाफ मौके पर पहुंचा और महिला को सुरक्षित ट्रैक से बाहर निकाल लिया। घटना के बाद स्टेशन परिसर में यात्रियों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर पूनम राजपूत ने यूपी 112 पुलिस को मौके पर बुलाया।
पुलिस ने महिला से पूछताछ कर उसके परिजनों से संपर्क किया। परिजन स्टेशन पहुंचे, जिसके बाद महिला को समझा-बुझाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया। (संवाद)