फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Woman falls from bike and dies

Jalaun News: बाइक से उछलकर गिरी महिला, मौत

Mon, 19 May 2025 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 19 May 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Woman falls from bike and dies
जालौन। बेटे संग बाइक पर कोंच जा रही महिला पुलिया के पास सड़क पर उछाल के चलते बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरी। हादसे में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सिरसा कलार थाना क्षेत्र निवासी श्रीकुंवर (75) पत्नी मन्नू कुशवाहा को अपनी रिश्तेदारी में कोंच जाना था। वह अपने बड़े बेटे अवधेश के साथ बाइक से रविवार दोपहर कोंच जा रही थी। जब उनकी बाइक कोंच चौराहे के आगे उदोतपुरा बिजलीघर के पहले स्थित खजेली कुइयां के पास पहुंची। तभी पुलिया पर बाइक उछलने से अवधेश असंतुलित हो गए और श्रीकुंवर बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरी। सिर में चोट आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने की मदद से महिला को सीएचसी पहुंचाया गया। लेकिन इससे पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने महिला को देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और महिला के परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।


दो हादसों के बाद भी नहीं हो रहा सुधार
जालौन। 132 केवी पावर हाउस उदोतपुरा के पास खजेली कुइया के पास पुलिया की मरम्मत न होने से अक्सर हादसे होते रहते हैं। 24 अक्तूबर 2024 को चुर्खी थाना क्षेत्र ग्राम जलालपुर जैतपुरा निवासी दयाशंकर की पत्नी गंगादेवी की तबीयत खराब थी। वह पत्नी को इलाज के लिए बाइक से लेकर कोंच जा रहे थे। इसी दौरान पावरहाउस के पास पुलिया पर उछाल होने के चलते उनकी पत्नी गंगादेवी भी उछलकर बाइक से गिर गई थीं और उनकी मौत हो गई थी। ग्रामीण राघव सिंह, अनूप सिंह, कुलदीप पचौरी, विनोद पचौरी, विष्णु भदौरिया, अमर सिंह यादव आदि ने बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिसकी मरम्मत की गई थी लेकिन मरम्मत के समय सड़क से लेबल नहीं मिलाया गया है। जिसके चलते बाइक सवार अक्सर इस स्थान पर अक्सर बाइक उछलने से गिरकर चुटहिल हो जाते हैं। अब तक दो लोग तो अपनी जान तक गंवा चुके हैं। उन्होंने वाहन चालकों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिया का लेवल सही कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed