फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Woman dies in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में महिला की हालत बिगड़ी मौत

Sat, 22 Feb 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Woman dies in suspicious circumstances
अंजली की फाइल फोटो - फोटो : ORAI
माधौगढ़। महिला की संदिग्ध हालात में अस्पताल में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे पिता ने पति समेत तीन ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष विनोद पांडेय का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह पता चलेगी।
विज्ञापन

गोहन थाना क्षेत्र के गांव कुरसेड़ा निवासी चंद्रशेखर की पत्नी अंजली बाल्मीकि (26) की संदिग्ध हालात में गुरुवार देर रात अचानक तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर लेकर सीएचसी पहुंचे जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जब मृतका के पिता सुमेर निवासी प्रेमनगर झांसी को हुई तो पिता ने थाने में तहरीर दी कि दामाद चंद्रशेखर, सास गुडडी व ससुर नेता दहेज में बाइक मांग कर पुत्री से आए दिन मारपीट करते थे। गुरुवार रात तीन लोगों ने मिलकर पुत्री की हत्या कर दी।
विज्ञापन

सुमेर ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व पुत्री की शादी की थी। दामाद, सास आए दिन पैसे की मांग करते थे। जिसपर थानाध्यक्ष ने बताया कि पिता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत करा दिया गया है। वहीं मृतका के परिजनों ने बताया महिला के पेट में बच्चा भी था जिसके चलते उसकी हालत बिगड़ी थी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed