फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Woman dies in suspicious circumstances, murder charged

Jalaun News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप

Sun, 23 Nov 2025 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Woman dies in suspicious circumstances, murder charged
उरई। महिला की संदिग्ध हालात में शुक्रवार देर शाम मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जबकि ससुरालियों का कहना है कि महिला के पेट में दो दिन से दर्द हो रहा था। वह उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उमरारखेरा निवासी शैलेंद्र कुमार की पत्नी सपना अहिरवार (26) की शुक्रवार की देर शाम मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। जानकारी पर पहुंचे मृतका के पिता झांसी जिले के पूंछ थाना क्षेत्र के जरहा कलां गांव निवासी रामजीलाल ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी 26 नवंबर 2022 को शैलेंद्र से की थी। शैलेंद्र खेती किसानी करता है। बताया कि दो दिन से बेटी के घर में विवाद चल रहा था।
विज्ञापन

उन्होंने ससुरालियों पर बेटी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। जबकि ससुरालियों का कहना है कि सपना को दो दिन से पेट में दर्द हो रहा था। उसका पति इलाज भी करवा रहा था। शुक्रवार को जब उसकी हालत गंभीर हुई तो उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed