{"_id":"5dcefcbe8ebc3e5504063c0e","slug":"woman-dies-after-falling-from-bike-orai-news-knp526059595","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से गिरकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से गिरकर महिला की मौत
विज्ञापन
खड्ड में गिरी पड़ी स्कार्पियो।
- फोटो : ORAI
जालौन/कोंच। रिश्तेदारी से वापस लौटते समय बाइक पर बैठी महिला बाइक से गिरकर घायल हो गई। अस्पताल ले जाते समय महिला ने दम तोड़ दिया। उधर, शुक्रवार को उरई से कोंच आ रही एक स्कार्पियो ग्राम कैथी के पास अचानक अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। गनीमत रही कि किसी को कोई चोट नहीं आई पर गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है।
गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम अब्दुल्लापुर निवासी मोहम्मद खादिम अपनी पत्नी सायरा (38) के साथ रिश्तेदारी में पूंछ गए थे। शुक्रवार की शाम लगभग 5 बजे वह पत्नी के साथ वापस अपने गांव लौट रहे थे। तभी जगनेवा के पास स्थित मलंगा नाले के पास कोई पत्थर सामने आ जाने पर बाइक असंतुलित हो गई और बाइक पर बैठी सायरा बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरीं। पति ने किसी तरह बाइक को रोककर वहां से निकल रहे लोगों की मदद मांगी और उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। सीएचसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
कोंच प्रतिनिधि के अनुसार, जालौन निवासी ऋषभ अपनी मां मायादेवी के साथ स्कार्पियो से हरदोई गुर्जर होते हुए कोंच अपने नाना के घर ले जा रहे थे तभी ग्राम कैथी के पास उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। राहगीरों और ग्रामीणों ने दौड़ कर मां-बेटे को गाड़ी से बाहर बड़ी मुश्किल से निकाला। लेकिन किसी को कोई चोट नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल किसी को कोई चोट नहीं पहुंची है।