{"_id":"676074ccf264a52651022984","slug":"woman-commits-suicide-by-hanging-herself-after-quarreling-with-her-husband-orai-news-c-224-1-ori1005-123427-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पति से झगड़कर महिला ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पति से झगड़कर महिला ने फंदा लगाकर जान दी
विज्ञापन
उरई। पति से विवाद के बाद पत्नी ने फंदा लगाकर जान दे दी। महिला की मौत की सूचना पाकर मायके से पहुंचे परिजनों ने पति पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव फंदे से उतारकर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर में किराये के मकान में रह रहे राजमिस्त्री सुरेंद्र की 22 वर्षीय पत्नी सुमन ने रविवार रात अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। पति ने जब उसे फंदे पर लटका देखा तो उसके परिजनों व पुलिस को सूचना दी। महिला के मायके डकोर थाना क्षेत्र के जैसारी कलां गांव निवासी पिता शिवराम बरार ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री सुमन गांव के ही सुरेंद्र के साथ एक साल पहले चली गई थी।
जब उसने पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने दोनों को खोज लिया था। लेकिन सुमन घर आने के लिए राजी नहीं थी और बालिग होने पर वह सुरेंद्र के साथ ही चली गई थी। एक महीने पहले सुमन ने पुत्र को जन्म दिया था। जिसका दो दिन बाद कुआं पूजन कार्यक्रम था। सामान लाने व अन्य खर्चे को लेकर सुमन का सुरेंद्र से विवाद हो गया। जिस पर सुरेंद्र ने सुमन के साथ मारपीट कर दी। जिससे सुमन ने फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
परिजनों की सूचना पर डकोर पुलिस भी मौके पर आ गई थी। पिता व मां ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की दामाद ने ही हत्या की है। कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर परिजन तहरीर देते हैं, तो रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।