फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Woman ate poison, going to see father-in-law injured in accident

Jalaun News: महिला ने खाया विषाक्त, देखने जा रहे ससुर हादसे में घायल

Mon, 05 Jun 2023 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Woman ate poison, going to see father-in-law injured in accident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुठौंद। अज्ञात कारणों के चलते महिला ने विषाक्त खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई, परिजनों को जानकारी होने पर वह उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठौंद ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बहू के विषाक्त खा लेने की जानकारी जब उसके ससुर को हुई तो वह गांव के ही एक युवक के साथ बाइक से कुठौंद आ रहा था। जहां पिकअप ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक चला रहा युवक व वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

थाना क्षेत्र के जराहले जालौन खुर्द गांव निवासी पुष्पेंद्र की 24 वर्षीय पत्नी रोशनी देवी ने रविवार को अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त खा लिया। परिजनों को जानकारी होने पर वह उसे पीएचसी ले गए। बहू के विषाक्त खाने की जानकारी मिलने पर उसके ससुर संतोष कुमार (61) गांव के ही युवक संतोष प्रजापति (35) की बाइक से पीएचसी कुठौंद जा रहे थे, जैसे ही वह निजामपुर गांव के पास पहुंचे तभी पिकअप चालक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को कुठौंद पीएचसी पहुंचाया। जहां उनके पैर की हड्डी टूटी होने के चलते जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जबकि संतोष प्रजापति का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article