फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Woman and teenager die due to lightning

बिजली गिरने से महिला और किशोर की मौत

Thu, 07 Jul 2022 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Woman and teenager die due to lightning
पहाड़गांव। बिजली गिरने से खेत पर बकरी चरा रही महिला और किशोर की मौत हो गई। पांच बकरियां भी मर गईं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कैलिया थाना क्षेत्र के लाडूपुरा गांव निवासी रति (44) बुधवार की दोपहर अपने देवर इंद्रपाल के बेटे यश कुमार (14) के साथ खेत पर बकरियां चराने गई थी। दोपहर में अचानक बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए यह लोग पेड़ के नीचे खड़े हो गए। बकरियां भी उसी पेड़ के नीचे आ गईं। इसी दौरान बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से रति और यश की मौके पर ही मौत हो गई। पांच बकरियों की जान चली गई।
सूचना पर पहुंचे तहसीलदार प्रेमनारायण प्रजापति ने परिजनों से बातचीत कर जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि रति भूमिहीन मजदूर है। गांव के शौचालय में काम करके अपना गुजारा करती थी। आठ वर्ष पहले उसका पति उसे छोड़कर चला गया था। तहसीलदार ने शासन से मिलने वाली मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

दो बकरियां मरीं, किसान बचा
माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के सरावन गांव निवासी सीताराम कुशवाहा बुधवार की दोपहर खेत पर बकरियां चराने गए थे। वहां बिजली गिरने से दो बकरियां मर गईं। वह बाल-बाल बच गया। सूचना पर लेखपाल महेंद्र कुमार ने गांव पहुंचकर किसान को मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन पहले भी गिरी थी बिजली
तीन जुलाई को कैलिया थाना क्षेत्र के ऊंचा डावर गांव में बिजली गिरने से 14 वर्षीय हिमांशु की मौत हो गई थी। जबकि 40 वर्षीय राधा झुलस गई थी। दो बकरियों की भी जान चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed