फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Within 24 hours, fire broke out at two places due to breaking of power cable, supply stopped

Jalaun News: 24 घंटे में बिजली केबल टूटने से दो जगह लगी आग, आपूर्ति बंद

Mon, 20 May 2024 03:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 20 May 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Within 24 hours, fire broke out at two places due to breaking of power cable, supply stopped
उरई। शहर में आज मतदान है लेकिन बिजली की व्यवस्था पहले से ही चरमरागई। कहीं ट्रांसफार्मर फुंक गया तो कहीं केबल में आग लग गई। इससे शनिवार की रात शहरवासियों ने रतजगा किया। जबकि शहर में पोलिंग पार्टियां भी रुकी हैं और रविवार रात को भी रुकेंगी। इसके बाद भी व्यवस्था में सुधार होता नहीं दिखा। कई मोहल्लों और गांव की बिजली नहीं आने से एक लाख की आबादी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

शनिवार शाम छह बजे बिजली घर में रखी बीसीबी मशीन में खराबी आ गई। इसे सुधारने में करीब पांच घंटे कर्मचारियों को लगे। इससे करीब दस हजार की आबादी प्रभावित हुई। जैसे तैसे मशीन सुधारी जा रही थी। तभी शहर के मोहल्ला उमरारखेरा से कुसमिलिया के लिए निकली 33 केवी की लाइन शनिवार की रात करीब नौ बजे टूटकर राहुल राठौर के घर पर गिर गई। इससे उनके घर के ऊपर रखे सामान में आग लग गई। आसपास के लोगों ने अग्निशमन की गाड़ी को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गृहस्वामी ने बताया कि जब आग लगी घर पर कोई नहीं था। अगर होता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। फिलहाल हजारों का सामान जल गया है। इसकी शिकायत की जाएगी। इससे लाइन से कुसमिलिया बिजली घर के करीब 12 गांव जुड़े हैं। केबल सही होने से दो बजे तक सप्लाई नहीं मिल पाई साथ ही लाइन जोड़ने के लिए शहर के कई मोहल्लों की बिजली बंद रखी गई। उसके बाद सुबह फिर से कोंच नाका बिजली घर को बंद कर दिया गया। दो घंटे बिजली नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की दोपहर करीब एक बजे इसी बिजली घर की लाइन श्री राम पैलैस के पास से गुजरी है। वह टूटकर खाली प्लॉट में गिर गई। नीचे गिरने से प्लॉट में लगी सूखी घास में आग लग गई। आग लगने से खलबली मच गई। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की पर आग थमी नहीं। इसके बाद दमकल को सूचना दी गई। टीम ने आग पर काबू पाया। करीब पांच बजे सप्लाई शुरू हो पाई। एक ही बिजली घर में 24 घंटे में तीन बार समस्या आने से 24 घंटे में चार से पांच घंटे लोगों को बिजली मिल पाई। बिजली नहीं आने से लोग पानी के लिए भी परेशान हुए। जेई सुमित साहू ने बताया कि ओवर लोड से केबल भी जवाब देने लगी हैं। मशीन भी एक सप्ताह में दो बार खराब हो चुकी है। कोशिश की जा रही है। लोड को कैसे भी नियंत्रण किया जाए।

मुख्य बाजार की सप्लाई हुई प्रभावित
उरई। मुख्य बाजार, नगर पालिका, स्टेशन रोड की बिजली सप्लाई रविवार की दोपहर तीन बजे बंद हो गई। बिजली घर में लगी बीसीबी मशीन में तकनीकी खराबी आ गई। मशीन को करंट देने वाला ट्रांसफार्मर खराब हो गया। जिसके बाद शाम को छह बजे जाकर सप्लाई शुरू हो सकी। जेई गौरव कुमार ने बताया कि ओवर लोड के चलते ट्रांसफार्मर ने करंट देना बंद कर दिया था। इसके चलते सप्लाई प्रभावित हुई। (संवाद)


राजेंद्र नगर का ट्रांसफार्मर फुंका
उरई। राजेंद्र नगर में लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर शनिवार की देर रात दो बजे ट्रांसफार्मर फुंक गया। जिसके बाद चार हजार आबादी के सामने बिजली का संकट खड़ा हो गया। रातभर लोगों ने रतजगा किया। बिजली घर के चक्कर लगाए। लेकिन सप्लाई शुरू नहीं हो सकी। सुबह से कर्मचारी ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए लग गए। दोपहर करीब एक बजे जाकर सप्लाई शुरू हो सकी। जेई मुकुल वर्मा ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने से सप्लाई प्रभावित हुई। रविवार को ट्रांसफार्मर को ठीक करवा लिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed