फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Wife said, fed up with the harassment, the husband ended his life

Jalaun News: पत्नी बोली, पति ने प्रताड़ना से तंग आकर दी जान

Sat, 12 Aug 2023 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 12 Aug 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Wife said, fed up with the harassment, the husband ended his life
कदौरा (जालौन)। युवक के फंदा लगाकर जान देने के मामले में मृतक की पत्नी ने गांव के लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। मृतक की पत्नी का आरोप है कि उसके पति ने प्रताड़ना से परेशान होकर जान दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ताहरपुर गांव निवासी झनक सिंह (30) ने घर के कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा बनाकर गुरुवार देर शाम जान दे दी थी। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में मृतक की पत्नी गोमती ने आरोप लगाते हुए बताया कि कुछ दिन पहले प्रधान के पुत्रों ने उसके पति के साथ मारपीट की थी। जिससे आहत होकर उसने डाई पीकर आत्महत्या का प्रयास किया था। उसके बाद भी लगातार उसे धमकाया जा रहा था। जिससे परेशान होकर उसने फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी चार पुत्रियों प्रिया, अनुशा, आशिकी व आरबी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के समय मृतक की पत्नी मायके हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के ककरऊ गांव में थी। युवक की मौत से पत्नी बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह का कहना है कि उनके पास अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed