फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Wife refused to come from her parents' house, young man hanged himself

Jalaun News: पत्नी ने मायके से आने से किया मना, युवक ने फंदा लगा दी जान

Sat, 13 Dec 2025 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Wife refused to come from her parents' house, young man hanged himself
उरई। कालपी कोतवाली क्षेत्र के मटरा गांव में शुक्रवार को पत्नी के मायके से आने से मना करने पर आहत युवक ने फंदा लगा लिया। परिजन ने उसे फंदे पर लटका देखा तो उसे नीचे उतारकर मेडिकल कॉलेज लग गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बताया कि मृतक की पत्नी एक माह से ससुराल नहीं आ रही थी। इसी से युवक परेशान था।
विज्ञापन

मटरा गांव निवासी जगदीश अहिरवार के पुत्र आशीष (23) की शादी तीन साल पहले हमीरपुर जिला के कुमऊपुर गांव निवासी अंजली के साथ शादी हुई थी। आशीष गुजरात में काम करता था। दो माह से वह घर पर ही था। एक माह पहले अंजलि मायके चली गई थी। आशीष उसे लेने गया लेकिन वह नहीं आई थी। इससे वह परेशान था।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव में ही एक त्रियोदशी थी जिसमें घर के सभी लोग गए थे। इसी दाैरान आशीष ने अंजलि को फोन किया और घर आने के लिए कहा लेकिन अंजली ने मना कर दिया। इससे क्षुब्ध होकर आशीष ने घर के कमरे में फंदा लगा लिया। जब भाई हिमांशू ने उसे फंदे पर लटका देखा तो उसने शोर मचाया। परिजन उसे फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बात मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed