फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   widow strangled to death in Jalaun for protesting against misdeed

UP: 55 साल की विधवा की अस्मत लूटना चाहता था 30 का छत्रपाल, विरोध पर घोंटा गला; निर्वस्त्र लाश खेत में फेंकी

Fri, 06 Feb 2026 11:00 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Published by: विकास कुमार Updated Fri, 06 Feb 2026 11:00 PM IST
सार

एएसपी प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि महिला घर में अकेली रहती थी। इसकी जानकारी आरोपी युवक छत्रपाल (30) को थी। घटना की रात युवक ने शराब पी। शराब पीकर वह घर चला गया। रात में करीब नौ बजे छत्रपाल घर से आया और महिला के घर में घुस गया। घर में सो रही महिला के साथ वह दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। 

विज्ञापन
widow strangled to death in Jalaun for protesting against misdeed
सरसों के खेत में मिली थी महिला की लाश - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

यूपी के जालौन में खेत में निर्वस्त्र अवस्था में मिले विधवा के शव के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक शराब के नशे में महिला के घर में अंदर घुस गया था। महिला द्वारा दुष्कर्म का विरोध करने पर युवक ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को बाहर खेतों में फेंककर भाग गया था। पुलिस ने आरोपी युवक को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 55 वर्षीय विधवा का शव चार फरवरी की सुबह घर से लगभग 50 मीटर दूर स्थित खेत में मिला था। महिला के पति की लगभग 15 वर्ष पूर्व बीमारी के चलते मृत्यु हो चुकी थी। बेटियों की शादी हो चुकी है और दोनों बेटे बाहर रहकर काम करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के बाहरी इलाके में बने मकान में महिला घर में अकेली ही रहती थी और मटर तोड़कर अपना जीवन यापन कर रही थी। घटना के समय महिला के घर के आंगन और बिस्तर में खून पड़ा था। महिला की साड़ी भी आंगन में ही पड़ी थी। महिला के भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्जकर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी थी। 

विज्ञापन

एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार के निर्देश पर चार टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी थीं। पुलिस ने कुछ संदिग्धों से भी पूछताछ की। जिसमें एक युवक पर पुलिस को शक हुआ और पुलिस ने जब सख्ती दिखाई तो युवक ने हत्या की बात कुबूल कर ली। 

एएसपी प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि महिला घर में अकेली रहती थी। इसकी जानकारी आरोपी युवक छत्रपाल (30) को थी। घटना की रात युवक ने शराब पी। शराब पीकर वह घर चला गया। रात में करीब नौ बजे छत्रपाल घर से आया और महिला के घर में घुस गया। घर में सो रही महिला के साथ वह दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। जागने पर महिला ने विरोध किया। तो उसे जमीन पर गिरा दिया। इसी दौरान उसके सिर में चोट लग गई। महिला लगातार बचने की कोशिश करती रही। छीना झपटी के दौरान महिला के हाथों की चूड़ियां भी टूट गईं और साड़ी खुल गई।

महिला के जमीन पर गिरने के बाद उसने गला दबाकर महिला की हत्या कर दी। बचने के लिए उसने महिला के शव को घर से बाहर निकाला और घर से लगभग 50 मीटर दूरी पर स्थित सरसों के खेत में शव को निर्वस्त्र अवस्था में ही खेत में फेंक दिया। शव को फेंकने के बाद कपड़ों और जूतों पर मिट्टी, खून और सरसों के खेत के फूल आदि उसके कपड़ों और जूतों पर लग गए थे। घर जाने के बाद उसने कपड़े उतारकर ईंटों के नीचे छुपा दिए और जूते धोकर रख दिए। पुलिस ने युवक की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कपड़े और जूते बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने युवक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed