फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Who will be special advisor in Kaun Banega Crorepati, Saurabh Dwivedi of Jalaun

कौन बनेगा कारोड़पति में विशेष सलाहकार होंगे, जिले के सौरभ द्विवेदी

Thu, 26 Sep 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Who will be special advisor in Kaun Banega Crorepati, Saurabh Dwivedi of Jalaun
उरई (जालौन)। जिले में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। ऐसा ही कुछ जिले के छोटे से गांव चमारी के रहने युवा सौरभ द्विवेदी ने कर दिखाया है। सौरभ द्विवेदी का चयन कोन बनेगा करोड़पति में विशेष सलाहकार के तौर पर हुआ है। यह कार्यक्रम 27 सितंबर को सोनी टीवी पर प्रकाशित किया जाएगा। वर्तमान में वह लल्लन टॉप कार्यक्रम के संपादक है। जैसे ही यह खबर परिवारीजनों व गांव वालों को मिली, गांव में उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के चमारी गांव निवासी सेवानिवृत्त प्रो. रविकांत द्विवेदी के बेटे सौरभ द्विवेदी का चयन कोन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम में बतौर विशेष सलाहकार हुआ है। सौरभ के बड़े अभय द्विवेदी इन्फो पार्क के डायरेक्टर हैं। अभय ने बताया कि सौरभ की इंटर तक की पढ़ाई जुगल किशोर कानपुर में हुई। इसके बाद उरई के डीवीसी कालेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। यहां से वह मास कम्यूनिकेशन के लिए जेएनयू दिल्ली पहुंचे। पढ़ाई के दौरान ही उनका सिलेक्शन इंडिया टीवी में हुआ। वर्तमान में वह इंडिया टीवी के चर्चित कार्यक्रम लल्लन टॉप के संपादक है। लल्लन टॉप कार्यक्रम की लोकप्रियता की वजह से ही उन्हें सोनी टीवी की तरफ से कोन बनेगा करोड़पति में बतौर विशेष सलाहकार के तौर पर काम करने का मौका मिला है। जिसे उन्होंने स्वीकार करते कार्यक्रम में सहभागिता की और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से साथ इस कार्यक्रम को किया।
विज्ञापन

अभय द्विवेदी ने बताया कि कार्यक्रम की शूटिंग पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम 27 सितंबर की रात नौ बजे प्रसारित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर पूरा परिवार उत्साहित है। गांव व जिले के लोग भी जिले के बेटे की इस बड़ी कामयाबी से सभी खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed