फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   When honorarium was not received for four months, CMS was surrounded

Jalaun News: चार माह से मानदेय नहीं मिला तो सीएमएस का किया घेराव

Fri, 22 Mar 2024 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 22 Mar 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
When honorarium was not received for four months, CMS was surrounded
उरई। जिला अस्पताल में आउटसोर्सिंग से तैनात सफाई कर्मचारियों को पिछले चार माह से मानदेय नहीं मिला है। होली का त्योहार नजदीक आने के बाद भी आश्वासन मिलने से नाराज सफाई कर्मचारियों ने जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. जगजीवन राम का घेराव किया। उन्होंने कहा कि मानदेय न मिलने पर त्योहार कैसे मनाएंगे। इस पर सीएमएस ने अधिकारियों से बात कर जल्द मानदेय दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बीएसएस लखनऊ की एजेंसी से आउटसोर्सिंग से 19 सफाई कर्मचारी तैनात है। इन कर्मचारियों को पिछले चार माह से मानदेय नहीं मिला है। कई बार कहने से मानदेय न मिलने से कर्मचारियों का धैर्य जवाब दे गया। कर्मचारी राहुल, राजू, प्रथम, दीपक, संजू व अनिल आदि ने बताया कि उन्हें महज 6800 रुपये मानदेय मिलता है, वह भी चार महीने से नहीं मिला है।
विज्ञापन

कहा कि जबकि उनके जिम्मे अस्पताल के सभी वार्ड, सड़क, सर्जिकल वार्ड, इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी आदि की सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी है पर मानदेय न मिलने से दिक्कत हो रही है। किसी तरह इधर-उधर से रुपये लेकर काम चला रहे थे। अब होली सिर पर है पर मानदेय अब तक नहीं मिला है। इससे चिंता सता रही है कि कैसे त्योहार मनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आक्रोशित कर्मचारी सीएमएस कार्यालय पहुंचे और उनका घेराव कर समस्या बताई। इस पर सीएमएस ने इस मामले में एनएचएएम के डीपीडीएम डॉ. प्रेमप्रताप, लेखा प्रबंधक डीपी सिंह से बात की। उन्होंने जल्द मानदेय दिलाने का भरोसा दिया।

वर्जन

कंपनी के खाते से धन आने के बाद अप्रूवल के लिए लखनऊ आफिस जाता है। वहां से अप्रूवल मिलने के बाद कर्मचारियों को खाते में भेजा जाता है। इस वजह से देरी हुई है। लखनऊ में बात हो गई है। एक दो दिन में सभी कर्मचारियों के खाते में मानदेय भिजवा दिया जाएगा। -डॉ. एनडी शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed