फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Wheat will be procured at 72 centers from April 1

Jalaun News: पहली अप्रैल से 72 केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद

Wed, 29 Mar 2023 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 29 Mar 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Wheat will be procured at 72 centers from April 1
उरई। डीएम चांदनी सिंह की अध्यक्षता में रबी विपणन वर्ष 2023-24 में गेहूं क्रय केंद्र के लिए केंद्र प्रभारी और संबंधित अधिकारियों की बैठक विकास भवन सभागार में हुई। डीएम ने बताया कि गेहूं का समर्थन मूल्य 2125 रुपये प्रति क्विंटल है। जो पिछली वर्ष के तुलना में 110 रुपये प्रति क्विंटल अधिक है। गेहूं क्रय एक अप्रैल से 15 जून तक किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। सभी एसडीएम संबंधित क्षेत्रों में क्रय केंद्रों पर रेंडम जांच कर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें। कहा कि किसी भी क्रय केंद्रों पर मानक के विपरीत कार्य करने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि गेहूं क्रय केंद्र 72 के सापेक्ष 52 केेंद्र क्रियाशील है,। जबकि 20 केंद्र 31 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। गेहूं क्रय ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि क्रय केंद्रों पर क्रय संबंधी दो इलेक्ट्रॉनिक कांटा, एक नमीमापक यंत्र, एक पावर डस्टर, एक छलना, एक एनालिसिस किट तथा एक पंखा की व्यवस्था मंडी समिति द्वारा अनिवार्य रूप से किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के लिए सुख-सुविधा की व्यवस्था के लिए छाया, पानी, बैठने की व्यवस्था मंडी समिति करे। मंडी परिसर के बाहर क्रय संस्था/क्रय प्रभारी द्वारा की जाए। किसानों को उनके द्वारा बेचे गए गेहूं का भुगतान उनके आधार लिंक बैंक खातों में पीएफएमएस के माध्यम से किया जाएगा। क्रय केंद्र प्रभारी कांटा बांट का सत्यापन नियमानुसार सुनिश्चित करा लें। सत्यापन की रसीद पत्रावली में संरक्षित रखे, जनप्रतिनिधियों व निरीक्षणकर्ता अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान मांगे जाने पर उपलब्ध कराए। क्रय केंद्र पर आनलाइन फीडिंग के लिए लैपटाप, प्रिन्टर व इंटरनेट की व्यवस्था सुनिश्चित रखें। इस दौरान एडीएम पूनम निगम, ज्वांइट मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार, खाद्य विपणन अधिकारी गोविंद उपाध्याय, कृषि अधिकारी गौरव यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed